सब्सक्राइब करें

Living Together Lessons: लिव-इन में रहने के बाद कपल्स को समझ आती हैं रिश्ते की ये 8 बड़ी सच्चाई

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 12 Jun 2026 12:24 PM IST
सार

Live in Relationship Reality: साथ रहने के बाद कपल्स क्या सीखते हैं?
साथ रहने के बाद कपल्स समझते हैं कि रिश्ता सिर्फ रोमांस नहीं होता, बल्कि बजटिंग, कम्युनिकेशन, आदतों की समझ, पर्सनल स्पेस और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों पर आधारित होता है। छोटी-छोटी बातें जैसे घरेलू काम, समय प्रबंधन और इमोशनल सपोर्ट रिश्ते को मजबूत बनाती हैं।

विज्ञापन
Modern Couples Living Together Lessons Live in Relationship Reality
साथ रहने पर कपल को पता चलती है रिश्ते की असली सच्चाई - फोटो : Adobe Stock

Modern Relationship Lessons: आज के समय में रिलेशनशिप केवल डेटिंग, घूमने-फिरने या सोशल मीडिया पर रोमांटिक पोस्ट तक सीमित नहीं रह गया है। बहुत से मॉडर्न कपल्स अब एक-दूसरे को बेहतर समझने के लिए साथ रहने का विकल्प चुनते हैं। यह अनुभव जितना रोमांटिक दिखता है, उतना ही वास्तविक और सीख देने वाला भी होता है।



जब दो लोग एक ही घर में रहते हैं, तो उन्हें सिर्फ प्यार ही नहीं बल्कि जिम्मेदारियों, आदतों और रोजमर्रा की जिंदगी की चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। यहां रिश्ते की असली परीक्षा शुरू होती है, कि बर्तन कौन धोएगा, खर्च कैसे मैनेज होगा, कौन कितना समझौता करेगा और पर्सनल स्पेस कैसे मिलेगा।

इसी दौरान कपल्स को एहसास होता है कि प्यार सिर्फ बड़े गिफ्ट या रोमांटिक डेट्स से नहीं चलता, बल्कि छोटी-छोटी रोजमर्रा की चीजों से मजबूत होता है। कम्युनिकेशन, समझदारी और इमोशनल सपोर्ट रिश्ते को टिकाऊ बनाते हैं।

अगर आप भी किसी रिलेशनशिप में हैं या साथ रहने का सोच रहे हैं, तो ये 9 बातें आपको रियल लाइफ में रिश्ते को बेहतर समझने में मदद करेंगी।

Modern Couples Living Together Lessons Live in Relationship Reality
रिलेशनशिप कपल - फोटो : Adobe Stock

बिल्स और बजट भी प्यार का हिस्सा हैं

 

  • सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि पैसे की प्लानिंग भी रिश्ते का अहम हिस्सा बन जाती है।
  • यह तब समझ आता है जब कपल एक साथ रहते हैं। 
  • लिव-इन में रहने के बाद खर्चों, बजट, कौन वित्तीय स्थिति संभालेगा और कैसे उनके बजट की प्लानिंग होगी, जैसे विषय कपल के सामने आते हैं।


हर किसी की आदतें अलग होती हैं

  • एक की साफ-सफाई की परिभाषा दूसरे से बिल्कुल अलग हो सकती है।
  • साथ रहने के बाद कपल जान पाते हैं कि उनके पार्टनर की लाइफस्टाइल कैसी है।
  • पार्टनर सुबह कब उठता है, कब ब्रेकफास्ट और लंच करता है।
  • साफ सफाई और रोजमर्रा के कार्यों को लेकर कौन कितना सक्रिय है।
Modern Couples Living Together Lessons Live in Relationship Reality
रिलेशनशिप कपल - फोटो : Adobe Stock

बातचीत ही सबसे बड़ा समाधान है

  • बात किए बिना गलतफहमियां बढ़ती हैं, इसलिए खुलकर बातचीत जरूरी है।
  • दूर रहने पर कपल फोन पर एक दूसरे को वक्त देते हैं
  • लेकिन साथ रहने पर पता चलता है कि उनके बीच संवाद किस स्तर का है।
  • कपल एक दूसरे से कितनी बात करते हैं, किस तरह का संवाद उनके बीच होता है, ये सच साथ रहने पर पता चलता है।


घर के काम की जिम्मेदारी

  • घर के दैनिक काम सिर्फ काम नहीं होते हैं।
  • ये पार्टनर को सपोर्ट करने और रिश्ते को समझने का तरीका भी होते हैं।
  • पार्टनर अगर घर के कामों को कर रहा है तो दूसरा उसके कितना सपोर्ट करता है?
  • या वो एक दूसरे के काम की कितना सम्मान करते हैं, इसका पता सिर्फ साथ रहने पर ही हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Modern Couples Living Together Lessons Live in Relationship Reality
रिलेशनशिप कपल - फोटो : Adobe Stock

पर्सनल स्पेस बहुत जरूरी है

  • हर समय साथ रहना जरूरी नहीं।
  • थोड़ी दूरी भी रिश्ते को मजबूत बनाती है।
  • साथ रहने पर कपल जान पाते हैं कि उनका पार्टनर उन्हें कितना स्पेस देता है।
     

छोटे काम बड़े प्यार दिखाते हैं
 

  • कॉफी बनाना, मदद करना या ध्यान रखना, ये छोटी चीजें बड़ा असर डालती हैं।
  • साथ रहने पर ही पता चलता है कि आपका पार्टनर इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखता है या नहीं।
विज्ञापन
Modern Couples Living Together Lessons Live in Relationship Reality
रिलेशनशिप कपल - फोटो : Adobe Stock

ग्रोसरी शॉपिंग एक टेस्ट जैसा होता है
 

  • जब कपल साथ रहते हैं तो उन्हें एक दूसरे की पसंद नापसंद को समझने का बेहतर मौका मिलता है।
  • घर के लिए खरीदारी करते हुए कपल को एक दूसरे के बारे में काफी आइडिया हो जाता है।
  • यहां एक-दूसरे की पसंद और समझ सामने आती है।


झगड़ा रिश्ता खत्म नहीं करता

  • साथ रहने पर झगड़े के बाद भी एक दूसरे के साथ वक्त बिताना होता है।
  • अलग रहने वाले कपल गुस्सा शांत होने तक एक दूसरे का सामना नहीं करते तो भी समस्या नहीं होती
  • लेकिन साथ रहने वाले कपल को झगड़े के बाद उसे सही तरीके से सुलझाना होता है।
  • यहां उनका असली टेस्ट होता है।
  • लिव-इन में सही तरीके से झगड़े सुलझाने पर रिश्ता और मजबूत होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed