सब्सक्राइब करें

Summer Cooling Date Ideas: नौतपा का असर रोमांस को नहीं करेगा कम, ऐसे करें डेट प्लान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 26 May 2026 04:23 PM IST
सार

Budget Friendly Date Ideas in Summer: गर्मी के मौसम में घर पर पार्टनर के साथ कूलिंग डेट आइडियाज जैसे DIY माॅकटेल नाइट, इंडोर मूवी डेट, आइस क्रीम चैलेंज, बालकनी डिनर और मिनी पूल सेटअप ट्राई कर सकते हैं। ये आइडिया कम खर्च में रिश्ते में रोमांस और ताजगी दोनों बनाए रखते हैं।

विज्ञापन
Summer Cooling Date Ideas For Couples At Home Romantic Date Kaise Plan Kare
गर्मी में रोमांटिक डेट के आइडिया - फोटो : AI

Garmiyon Me Romantic Date Kaise Plan Kare: गर्मियों का मौसम आते ही बाहर की तपती धूप और बढ़ता तापमान लोगों को घर के अंदर रहने पर मजबूर कर देता है। ऐसे में कपल्स के लिए डेट प्लान करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि रोमांस और क्वालिटी टाइम खत्म हो जाए। अगर बाहर जाना संभव नहीं है, तो आप घर पर ही कुछ खास और कूलिंग डेट आइडियाज ट्राई करके अपने रिश्ते में नई ताजगी ला सकते हैं।



आजकल सोशल मीडिया पर गर्मियों में घर पर डेट आइडिया, कूलिंग कपल एक्टिविटीज और रोमांटिक इनडोर डेट जैसे टॉपिक्स तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। खास बात यह है कि घर पर की गई छोटी-छोटी रोमांटिक एक्टिविटीज न सिर्फ रिश्ते को मजबूत बनाती हैं बल्कि गर्मी के तनाव को भी कम करती हैं।

अगर आप भी इस मौसम में अपने पार्टनर के साथ कुछ नया और मजेदार करना चाहते हैं, तो ये कूलिंग डेट आइडियाज आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं। मूवी नाइट से लेकर DIY माॅकटेल डेट और पूल थीम सेटअप तक, ये आइडियाज आपके घर को ही रोमांटिक समर डेस्टिनेशन बना देंगे।

Summer Cooling Date Ideas For Couples At Home Romantic Date Kaise Plan Kare
गर्मियों में डेट पर कैसे जाएं - फोटो : AI

DIY माॅकटेल डेट नाइट करें प्लान

  • घर पर ही अलग-अलग फ्लेवर के माॅकटेल बनाएं।

  • तरबूज, पूदीना और नींबू पानी ड्रिंक्स गर्मी में रिफ्रेशिंग लगते हैं। 

  • रोमांटिक म्यूजिक के साथ बालकनी या लिविंग रूम सजाएं।

  • यह डेट आइडिया इंस्टाग्राम रील फ्रेंडली भी है।

Trending Videos
Summer Cooling Date Ideas For Couples At Home Romantic Date Kaise Plan Kare
गर्मियों में डेट पर कैसे जाएं - फोटो : AI

इनडोर मूवी मैराथन से बनाएं दिन खास
 

  • एसी रूम में कोजी सेटअप तैयार करें। 

  • रोमांटिक या काॅमेडी मूवीज की प्लेलिस्ट बनाएं।

  • पाॅपकाॅर्न, कोल्ड काॅफी और आइस क्रीम साथ रखें। 

  • डिम लाइट्स और फैरी लाइट्स से रोमांटिक माहौल बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Cooling Date Ideas For Couples At Home Romantic Date Kaise Plan Kare
गर्मियों में डेट पर कैसे जाएं - फोटो : AI

आइस क्रीम चैलेंज से बढ़ाएं फन
 

  • अलग-अलग आइस क्रीम फ्लेवर्स खरीदें।

  • एक-दूसरे की आंखों पर पट्टी बांध के फ्लेवर गेस करने का गेम खेलें। 

  • यह कपल बाॅन्डिंग बढ़ाने का मजेदार तरीका है।

  • सोशल मीडिया कन्टेंट के लिए भी यह ट्रेंडी आइडिया है। 

विज्ञापन
Summer Cooling Date Ideas For Couples At Home Romantic Date Kaise Plan Kare
गर्मियों में सस्ती और आरामदायक डेट - फोटो : Ai
बालकनी कैंडल लाइट डिनर करें ट्राई 
 
  • बालकनी में पौधें और फैरी लाइट्स लगाएं। 

  • हल्का और कूलिंग फूड जैसे सलाद या कोल्ड पास्ता रखें। 

  • रात की ठंडी हवा डेट को और रोमांटिक बना देगी।

  • कम बजट में लग्जरी फील मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed