सब्सक्राइब करें

रामनगरी को संवारने के लिए निवेश करेगा फिक्की, हरविंदर कौर बोलीं-अब पर्यटन में निवेश का माहौल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Nov 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
ayodhya case FICCI will invest to improve Ramnagari
फिक्की ग्रुप की महिलाओं का समूह - फोटो : अमर उजाला
फिक्की से जुड़े देश के औद्योगिक घरानों की 180 महिलाओं ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। अयोध्या में दर्शन-पूजन के बाद उन्हें अयोध्या की शांति व सद्भाव भरा माहौल खूब भाया। रामनगरी की धार्मिकता में वे लीन नजर आईं। महिलाएं हनुमानगढ़ी में आरती में भी शामिल हुईं। इस दौरान फिक्की महिला समूह की राष्ट्रीय अध्यक्ष हरविंदर कौर ने कहा कि राममंदिर का फैसला आने के बाद अब पर्यटन में निवेश का माहौल बना है। हम निवेश के अवसर की प्रतीक्षा में हैं। रामनगरी व लखनऊ में निवेश करने की योजना है। टीम में हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ सहित देश के कोने-कोने से महिला उद्यमी शामिल थीं।
ayodhya case FICCI will invest to improve Ramnagari
हनुमानगढ़ी से दर्शन कर बाहर आतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
फिक्की से जुड़े देश के औद्योगिक घरानों की 180 महिलाओं का समूह रविवार को अयोध्या पहुंचा। शहर के कैंब्रियन स्कूल में महिला समूह का स्वागत सम्मान किया गया। इसके बाद दल ने रामलला व हनुमानगढ़ी के दरबार में दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद महिलाओं का समूह निहाल नजर आया। संगठन की अध्यक्ष हरविंदर कौर ने कहा कि अयोध्या आकर अलग ही अनुभूति हो रही है। 
ayodhya case FICCI will invest to improve Ramnagari
फिक्की ग्रुप की महिलाओं का समूह - फोटो : अमर उजाला
राममंदिर को जा भी फैसला आया है वह उचित है। फैसले के बाद जिस तरह अयोध्या ने पूरे विश्व को सद्भाव का संदेश दिया उससे यह साबित हुआ कि अयोध्या गंगा-जमुनी तहजीब की नगरी है। यहां की धार्मिकता मोहित करती है। रामलला का दर्शन कर मन को असीम शांति मिली है। अब शीघ्र ही रामलला भव्य मंदिर में विराजेंगे। कहा कि अयोध्या में निवेश के अब बहुत ही अवसर हैं। मौका मिला तो अयोध्या के पर्यटन विकास के लिए निवेश जरूर करेंगे। अयोध्या को धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से शीर्ष पर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ayodhya case FICCI will invest to improve Ramnagari
फिक्की ग्रुप की महिलाओं का समूह - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या का फैसला ऐतिहासिक
हैदराबाद की ऊषा रानी ने कहा कि अयोध्या मामले में आया फैसला ऐतिहासिक है। इस निर्णय का सभी को इंतजार था। सही निर्णय है, अब रामलला को न्याय मिला है। कहा कि अयोध्या आकर अभिभूत हूं। पहली बार अयोध्या आने का अवसर मिला है। दोबारा फिर आने की इच्छा प्रबल हो गई है।

तीन दिवसीय टूर पर आई है टीम
हैदराबाद की सोना चटवानी ने बताया कि हर वर्ष फिक्की की महिला समूह का इंटर स्टेट कार्यक्रम होता है। इस वर्ष लखनऊ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ है जिसमें शामिल होने हम सभी पहुंचे हैं। इसी क्रम में हमने अयोध्या का टूर प्लान किया है। अयोध्या आकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। यहां शांति है।
 
विज्ञापन
ayodhya case FICCI will invest to improve Ramnagari
फिक्की ग्रुप की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
अवसर मिला तो करेंगे निवेश
लखनऊ की माधुरी ने कहा कि व्यवसायिक दृष्टि से भी हम अयोध्या आए हैं। रामलला का दर्शन कर अभिभूत हैं। अब अयोध्या में पर्यटन विकास की संभावनाएं बढ़ी हैं यदि हमें अवसर मिला तो अयोध्या के विकास के लिए हम लखनऊ एवं अयोध्या में जरूर निवेश करना चाहेंगे। हमें अवसर का इंतजार है।

रामलला का दर्शन करना सुखद अनुभूति
दिल्ली से आईं टीम की कम्युनिकेशन हेड प्रिया ने कहा कि अयोध्या आकर रामलला का दर्शन करना सुखद अनुभूति है। अयोध्या धार्मिक आस्था का केंद्र तो है ही अब इस पर्यटकों के लिए भी आकर्षक बनाने की जरूरत है, फिक्की का महिला समूह इस योजना में जितना हो सकेगा योगदान करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed