{"_id":"6a2c21d8caa69f0841040df3","slug":"kangana-ranaut-stardom-shines-in-jaipur-mp-attends-bharat-bhagya-vidhata-screening-honours-nurses-2026-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जयपुर में दिखा कंगना रनौत का स्टारडम, ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्क्रीनिंग में नर्सिंगकर्मियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में दिखा कंगना रनौत का स्टारडम, ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्क्रीनिंग में नर्सिंगकर्मियों को किया सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:44 PM IST
सार
जयपुर में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान कंगना रनौत आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 200 से अधिक नर्सों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
1 of 7
मंच पर सांसद मौजूद कंगना रनौत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी जयपुर के ईपी मिराज सिनेमाघर में शुक्रवार शाम फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम में अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
2 of 7
सांसद मंजू शर्मा के साथ पहुंची कंगना रनौत
कार्यक्रम के दौरान कंगना रनौत का व्यक्तित्व और आत्मविश्वास आकर्षण का केंद्र रहा। सिनेमाघर पहुंचने पर वे जयपुर सांसद मंजू शर्मा के साथ हॉल में दाखिल हुईं। इस दौरान उन्होंने अपने साथ चल रही सांसद मंजू शर्मा का विशेष ध्यान रखा, जिसकी भी चर्चा होती रही।
3 of 7
नर्सिंग समुदाय के सम्मान पर रहा विशेष फोकस
फिल्म की थीम को ध्यान में रखते हुए जयपुर और आसपास के क्षेत्रों से 200 से अधिक नर्सों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में नर्सिंग समुदाय से जुड़े लोगों का सम्मान भी किया गया। मंच से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाले कर्मियों और नर्सिंग पेशे के महत्व को रेखांकित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कंगना बोलीं- अनसुने नायकों की कहानी है फिल्म
कंगना रनौत ने कहा कि ‘भारत भाग्य विधाता’ उन लोगों की कहानी है, जो बिना किसी पहचान या चर्चा के समाज और देश की सेवा में जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म ऐसे लोगों के समर्पण, संघर्ष और योगदान को सामने लाने का प्रयास है।
विज्ञापन
5 of 7
मुख्यमंत्री ने भी की सराहना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित लोगों की प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाना जरूरी है। ऐसे प्रयास समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं और सेवा भाव को सम्मान दिलाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।