सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मणिमहेश जा रहे यात्रियों की बोलेरो गाड़ी खाई में गिरी, 6 की मौत

ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 03 Sep 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
6 died in accident in chamba himachal pradesh

हिमाचल के चंबा में मणिमहेश जा रहे यात्रियों से भरी एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई है। हादसे में छह की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए हैं।

6 died in accident in chamba himachal pradesh

पुलिस के अनुसार दस मणिमहेश यात्रियों से लदी एक टाटा सूमो गाड़ी शुक्रवार सुबह चंबा-जोत मार्ग पर परिवहन निगम की बस को पास देते समय अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में मौके पर ही पांच यात्रियों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया।

6 died in accident in chamba himachal pradesh

यहां उपचार के दौरान एक यात्री की मौत हो गई। जबकि सूमो के चालक को शिमला रेफर कर दिया गया। हादसे में मारे गए यात्रियों की पहचान पंकज बलोरिया पुत्र परविंद्र सिंह, जसवंत पुत्र चैन सिंह, अविनेश पुत्र सुनील सिंह, शमशेर पुत्र कर्म सिंह, सोनू पुत्र गुरमुख व अनिल पुत्र देव राज सभी निवासी वास, नगरोटासूरियां कांगड़ा के रूप में हुई है। जबकि घायलों में सूमो चालक छिंदा पुत्र रत्न चंद, अशीष पुत्र सुभाष, अंकुश गुलेरिया पुत्र गुरविंद्र व अजय कुमार पुत्र कर्म सिंह निवासी वासा नगरोटा सूरियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
6 died in accident in chamba himachal pradesh

इनमें से चालक छिंदा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य तीन का उपचार चंबा अस्पताल में ही हो रहा है। जानकारी के अनुसार नगरोटासूरियां से टाटा सूमो व एक ऑल्टो कार में सवार होकर वासा गांव के युवकों के दो समुह मणिमहेश के लिए निकले थे। यह दोनों ग्रुप जोत पर एक साथ थे।

विज्ञापन
6 died in accident in chamba himachal pradesh

लेकिन ऑल्टो कार पहले निकल आई और सूमो में बैठे सभी यात्री पीछे छूट गए। जोत से करीब पांच किलोमीटर नीचे डुगली नाले के पास चंबा से जोत की तरफ जा रही एक निगम की बस को पास देते समय चालक ने छिंदा ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed