AC Repair Tips: भीषण गर्मी में एयर कंडीशनर अब लोगों की जरूरत बन चुका है, लेकिन कई बार एसी की स्क्रीन पर अचानक E5 या E6 जैसे एरर कोड दिखाई देने लगते हैं, जिन्हें ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। बहुत से लोगों को नहीं पता कि ये एसी में किसी बड़ी तकनीकी खराबी का संकेत भी हो सकते हैं। जेसे की इंडोर और आउटडोर यूनिट के बीच कम्युनिकेशन फेल होना, सेंसर खराब होना या PCB में दिक्कत जैसी समस्याएं दिखाई देना हैं।
AC Error Codes Explained: एसी में क्यों आता है E5/E6 एरर? इसे भूलकर भी न करें नजरअंदाज, जानें इसका असली मतलब
AC Error Code E5 E6: इस भीषण गर्मी में अगर आपकी एसी अचानक बंद हो जाए, तो दिमाग चकरा जाता है। अगर आपकी एसी की डिस्प्ले पर E5 या E6 कोड फ्लैश हो रहा है, तो यह सिर्फ छोटी तकनीकी गड़बड़ी नहीं हो सकती। जानिए इस कोड्स का असली मतलब क्या है और घर बैठे इसे आसानी से कैसे ठीक किया जा सकता है। साथ ही जानिए कि किस स्थिति में मैकेनिक बुलाने की जरूरत पड़ सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AC में E5 और E6 Error क्यों आते हैं?
अगर आपके एसी के डिस्प्ले पर भी ये कोड दिखाई देते हैं, तो इसका सामान्य कारण कम्युनिकेशन फेलियर माना जाता है। इसका मतलब है कि AC की इंडोर यूनिट और आउटडोर यूनिट आपस में सही तरीके से सिग्नल एक्सचेंज नहीं कर पा रही हैं। हालांकि, अलग-अलग कंपनियों जैसे वोल्टास, डाइकिन, लॉयड या अन्य ब्रांड्स में इन कोड्स का मतलब थोड़ा अलग हो सकता है।
इन्वर्टर एसी में E6 एरर कोड आमतौर पर इंडोर और आउटडोर यूनिट के बीच कनेक्शन खराब होने का संकेत हो सकता है। इसका मुख्ताय कारण इंडोर और आउटडोर यूनिट को जोड़ने वाला तार कट जाना या ढीला होना, PCB यानी कंट्रोल बोर्ड खराब होना और इंडोर या आउटडोर यूनिट के फैन मोटर में खराबी होती है। इतना ही नहीं कई बार तो चूहे तार काट देते हैं, जिससे यह एरर बार-बार दिखाई देने लगता है।
अगर आपकी एसी में ई5 एरर कोड दिख रहा है, तो यह आमतौर पर सेंसर या पावर सप्लाई से जुड़ी दिक्कत को दर्शाता है। ये तापमान सेंसर खराब होने, बिजली का वोल्टेज कम या ज्यादा होने, आउटडोर यूनिट का फैन रुकने या फिर फ्यूज उड़ जाना या ओवरलोड होने की वजह से हो सकता है। वहीं, अगर एसी में लगातार यही दिख रहा है, तो इसका असर कूलिंग पर भी पड़ सकता है।
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपनी इसकी जांच कर सकते हैं।
AC को रीसेट करें: सबसे पहले एसी का मेन पावर स्विच या MCB बंद करें। करीब 5 से 10 मिनट इंतजार करने के बाद दोबारा चालू करें। कई बार सिस्टम रीसेट होने से एरर अपने आप हट जाता है।
वायरिंग चेक करें: अगर संभव हो तो आउटडोर यूनिट तक जाने वाले तारों को देखें। कहीं तार कटे या ढीले तो नहीं हैं।
एयर फिल्टर साफ करें: AC के फिल्टर में धूल जमने से भी सिस्टम पर दबाव बढ़ता है। फिल्टर निकालकर पानी से अच्छी तरह साफ कर लें।