सब्सक्राइब करें

Refrigerator Mistakes: गर्मियों में भूलकर भी न करें फ्रिज से जुड़ी ये गलतियां, वरना हो सकता है खराब

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Tue, 26 May 2026 05:57 PM IST
सार

आपको फ्रिज का इस्तेमाल करते समय कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपके फ्रिज में दिक्कतें आ सकती हैं। 

विज्ञापन
Avoid These Common Refrigerator Mistakes In Summer
Fridge - फोटो : AI Generated

हम में से अधिकतर लोगों के घरों में फ्रिज होता है। गर्मियों में इसका इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। तेज गर्मी में लोग पानी ठंडा रखने से लेकर फल, सब्जियां, दूध और बचा हुआ खाना सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज का उपयोग करते हैं। हालांकि, कई लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से फ्रिज की कूलिंग कम हो सकती है। इसके अलावा इससे मशीन के जल्दी खराब होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है। गर्मियों में फ्रिज पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इस कारण फ्रिज की सही देखभाल करना काफी जरूरी होता है। कुछ छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप फ्रिज की लाइफ को आसानी से बढ़ा सकते हैं।

Avoid These Common Refrigerator Mistakes In Summer
Fridge - फोटो : AdobeStock

फ्रिज को दीवार से सटाकर न रखें

  • आपको फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर नहीं रखना चाहिए।
  • इससे पीछे की तरफ से निकलने वाली गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती है।
  • इससे कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है। फ्रिज और दीवार के बीच कम से कम 4 से 6 इंच की दूरी होनी चाहिए।
  • ऐसा करने से एयर फ्लो बना रहता है और फ्रिज अच्छे ढंग से काम करता है।  
  • साथ ही फ्रिज को सीधे धूप या गैस चूल्हे के पास रखने से भी बचना चाहिए।
Trending Videos
Avoid These Common Refrigerator Mistakes In Summer
Fridge - फोटो : AdobeStock

बार बार न खोलें फ्रिज का दरवाजा

  • गर्मियों में अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोग फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलते रहते हैं।
  • इससे अंदर की ठंडी हवा बाहर निकलने लगती है।
  • इस कारण फ्रिज को दोबारा ठंडा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिसकी वजह से बिजली की खपत बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Avoid These Common Refrigerator Mistakes In Summer
Fridge - फोटो : AdobeStock

फ्रिज के ऊपर न रखें भारी सामान

  • कई बार देखने को मिलता है कुछ लोग फ्रिज के ऊपर भारी सामान रख देते हैं।
  • आपको ये गलती नहीं करनी चाहिए।
  • फ्रिज के ऊपर अगर आप भारी-भरकम सामान रखते हैं, तो इससे उसके ढांचे में दिक्कतें आ सकती हैं। 
विज्ञापन
Avoid These Common Refrigerator Mistakes In Summer
Fridge - फोटो : AdobeStock

जरूरत से ज्यादा न भरें फ्रिज

  • इन सब के अलावा आपको फ्रिज को जरूरत से ज्यादा भरना नहीं चाहिए।
  • फ्रिज में बहुत ज्यादा सामान ठूंस दिया जाता है, तो इससे अंदर हवा का सही सर्कुलेशन नहीं हो पाता है।
  • इससे सही कूलिंग नहीं हो पाती है। आपको समय समय पर फ्रिज की मेंटेनेंस करानी जरूरी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed