सब्सक्राइब करें

जरूरत की खबर: टीवी फ्रिज की तरह खाने के सामान पर भी छपेगी स्टार रेटिंग, जानें क्या होने वाला है बड़ा बदलाव

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 12:29 PM IST
विज्ञापन
FSSAI are planing to give health rating on packed food items in India know all details here
FSSAI Health Star Rating - फोटो : Pixabay

ये दौर बाजारवाद का है। कई बड़ी कंपनियां अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए समय समय पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आती रहती हैं। यही नहीं अपनी रचनात्मकता और नई मार्केटिंग स्ट्रेटजी की मदद से ये कंपनियां अपने प्रोडक्ट का प्रचार प्रसार करती हैं। वहीं दूसरी तरफ आज ग्राहक भी काफी समझदार हो चुका है। हम सभी लोग एसी, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन आदि चीजों को खरीदने से पहले उन पर छपी स्टार रेटिंग को जरूर देखते हैं। इन स्टार रेटिंग को देखने के बाद ही हम प्रोडक्ट की खरीदारी करते हैं। स्टार रेटिंग से हमें वस्तु की गुणवत्ता के बारे में पता चलता है। हालांकि, स्टार रेटिंग अभी तक इलेक्ट्रिक उपकरणों के लिए ही इस्तेमाल किए जाते थे। वहीं अब दूसरी तरफ पैकेट बंद खाने पर भी आपको स्टार रेटिंग देखने को मिलेगी। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी इंडिया (FSSAI) पैकेट बंद खाने पर हेल्थ स्टार रेटिंग देगी। इसकी लेबलिंग को लेकर वो तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

FSSAI are planing to give health rating on packed food items in India know all details here
FSSAI Health Star Rating - फोटो : Pixabay

ब्यूरो ऑफ एनर्जी जिस तरह से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को रेटिंग देती है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी इंडिया भी ठीक इसी तरह पैक्ड फूड पर रेटिंग देने का काम करेगी। खाने के सामानों पर रेटिंग नमक, चीनी और फैट की मात्रा के आधार पर दी जाएगी।  

FSSAI are planing to give health rating on packed food items in India know all details here
FSSAI Health Star Rating - फोटो : Pixabay

यह रेटिंग पैकेज्ड फूड के सामने वाले हिस्से पर छपी होगी। पैकेज्ड फूड नॉन-कम्युनिकेबल बीमारियों की बड़ी वजह हैं। इनका सेवन करने से लोगों का मोटापा और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा बना रहता है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते भारत में एक बड़ी आबादी फैट और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
FSSAI are planing to give health rating on packed food items in India know all details here
FSSAI Health Star Rating - फोटो : Pixabay

भारत में बड़े पैमाने पर पैकेज्ड फूड का सेवन किया जाता है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए पैकेज्ड फूड पर हेल्थ स्टार रेटिंग देने का कदम उठाया जा रहा है। पैकेज्ड फूड पर रेटिंग होने की वजह से ग्राहक यह तय कर पाएंगे कि कौन सा खाना उनकी सेहत के लिए ठीक रहेगा।

विज्ञापन
FSSAI are planing to give health rating on packed food items in India know all details here
FSSAI Health Star Rating - फोटो : Pixabay

रेटिंग वाले पैकेज्ड फूड में दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल नहीं किया जाएगा। भारत में 35 से 40 अरब डॉलर का बड़ा बाजार पैकेज्ड फूड का है। ऐसे में हेल्थ स्टार रेटिंग की सुविधा आने से ग्राहकों को काफी फायदा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed