सब्सक्राइब करें

सोमवती अमावस्या के लिए रेलवे की खास तैयारी: कटरा-हरिद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग-रूट डिटेल्स

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Fri, 12 Jun 2026 05:49 PM IST
सार

Railway Somvati Amavasya Ke Liye Specil Train Chala Rha Hai: क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेलवे सोमवती अमवस्या के लिए कटरा-हरिद्वार के बीच स्पेशल ट्रेन चला रहा है? चलिए जानते हैं इस ट्रेन का रूट, टाइमिंग आदि।

विज्ञापन
Indian Railways is running a special train between Katra and Haridwar for Somvati Amavasya
सोमवती अमावस्या के लिए कौन सी स्पेशल ट्रेन चलाई गई है? - फोटो : Amar Ujala AI

Special Train For Somvati Amavasya: जब भी कोई त्योहार आता है तो भारतीय रेलवे उसके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाता है ताकि, लोग इन यात्राओं से यात्रा कर गंतव्य तक पहुंच सके। जैसे- सोमवती अमावस्या होने की वजह से भारतीय रेलवे 14 जून 2026 को स्पेशल ट्रेन चला रहा है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस स्पेशल ट्रेन से जम्मू, कठुआ, हीरानगर और बाकी आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं को खास लाभ मिलेगा। चलिए जानते हैं इस स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग और रूट...

Indian Railways is running a special train between Katra and Haridwar for Somvati Amavasya
सोमवती अमावस्या के लिए कौन सी स्पेशल ट्रेन चलाई गई है? - फोटो : AdobeStock

क्यों चलाई गई है स्पेशल ट्रेन?

  • ये सभी जानते हैं कि सोमवती अमावस्या के दिन धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है
  • इसलिए लोग हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं
  • ऐसे में रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है
Indian Railways is running a special train between Katra and Haridwar for Somvati Amavasya
सोमवती अमावस्या के लिए कौन सी स्पेशल ट्रेन चलाई गई है? - फोटो : AdobeStock

ट्रेन कब और कितने बजे चलेगी?

कटरा से हरिद्वार

  • भारतीय रेलवे की तरफ से आई जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेन कटरा से हरिद्वार 14 जून को शाम 6 बजकर 15 मिनट पर चलेगी और फिर अगले दिन यानी 15 जून को सुबह साढे़ 6 बजे हरिद्वार आएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways is running a special train between Katra and Haridwar for Somvati Amavasya
सोमवती अमावस्या के लिए कौन सी स्पेशल ट्रेन चलाई गई है? - फोटो : AdobeStock

हरिद्वार से कटरा

  • फिर ये ट्रेन 15 जून को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर हरिद्वार से कटरा के लिए निकलेगी और सुबह 7 बजे कटरा पहुंचेगी यानी यात्री वापस भी जा सकेंगे
विज्ञापन
Indian Railways is running a special train between Katra and Haridwar for Somvati Amavasya
सोमवती अमावस्या के लिए कौन सी स्पेशल ट्रेन चलाई गई है? - फोटो : AdobeStock

किस रूट पर चलेगी ये स्पेशल ट्रेन?

  • कटरा से शुरू होने वाली ये ट्रेन कई स्टेशनों पर रूकेगी
  • इसमें शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर और रुड़की जैसे कई रेलवे स्टेशन शामिल हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed