सब्सक्राइब करें

Hamirpur Bridge Tragedy: प्रकृति का कहर या निर्माण की लापरवाही? छह जिंदगियां मलबे में दफन, सुरक्षा पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 29 May 2026 09:25 AM IST
सार

Hamirpur Bridge Collapse News: बेतवा नदी पर मवई जार और कुरारा को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गुरुवार देर रात तेज आंधी-तूफान के दौरान ढह गया। इस हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, जबकि सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
Hamirpur Bridge Tragedy Natures Fury or Construction Negligence Six Lives Buried in the Rubble
Hamirpur Bridge Collapse - फोटो : amar ujala

हमीरपुर में बेतवा नदी की लहरों के बीच निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहने से छह मजदूरों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि आखिर भीषण आंधी-तूफान की चेतावनी के बावजूद मजदूरों को असुरक्षित निर्माण स्थल के नीचे विश्राम करने को क्यों मजबूर होना पड़ा?

मलबे में दफन हुई छह जिंदगियां अब उस सुरक्षा कवच पर बड़े सवाल उठा रही हैं, जो महज कागजों तक सीमित नजर आ रहा है। इधर, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और उधर, उन परिवारों के आंसू प्रशासनिक अनदेखी की दास्तान बयां कर रहे हैं।

Hamirpur Bridge Tragedy Natures Fury or Construction Negligence Six Lives Buried in the Rubble
Hamirpur Bridge Collapse - फोटो : amar ujala

प्रकृति का कहर और निर्माण की लापरवाही
गुरुवार की रात हमीरपुर के लिए एक भयावह याद बन गई। मवई जार और कुरारा को जोड़ने के लिए बेतवा नदी पर बन रहे पुल पर काम कर रहे मजदूरों के लिए रात का सन्नाटा मौत का मंजर बनकर आया। प्रकृति के कहर और निर्माण की लापरवाही के बीच कैसे हुई यह पूरी घटना, आइए समझते हैं घटनाक्रम….

Trending Videos
Hamirpur Bridge Tragedy Natures Fury or Construction Negligence Six Lives Buried in the Rubble
Hamirpur Bridge Collapse - फोटो : amar ujala

रात तीन बजे का खौफनाक मंजर
गुरुवार रात करीब तीन बजे निर्माणाधीन पुल के पास श्रमिक अपना काम निपटाकर पुल के स्लैब के नीचे और आसपास आराम कर रहे थे। अचानक आसमान में बिजली कड़की और तेज आंधी-तूफान का दौर शुरू हुआ। हवा की रफ्तार इतनी प्रचंड थी कि निर्माणाधीन पुल का विशाल स्लैब अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते भरभराकर नीचे आ गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hamirpur Bridge Tragedy Natures Fury or Construction Negligence Six Lives Buried in the Rubble
Hamirpur Bridge Collapse - फोटो : amar ujala

मलबे में दबीं छह जिंदगियां
स्लैब के नीचे सोते हुए मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। एकाएक हुए इस धमाके के साथ ही वहां मौजूद मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अंधेरी रात और मूसलाधार बारिश के बीच मलबे में दबे लोगों की चीखें सन्नाटे में सुनाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Hamirpur Bridge Tragedy Natures Fury or Construction Negligence Six Lives Buried in the Rubble
Hamirpur Bridge Collapse - फोटो : amar ujala

एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन
भारी फोर्स और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जो अब भी जारी है। टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती मलबे को सावधानी से हटाकर अंदर फंसे अन्य मजदूरों तक पहुंचने की थी। इस दौरान तीन मजदूर पुल के पिलर पर फंसे मिले, जिन्हें एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed