परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर में रविवार सुबह एक किन्नर का शव बेड में बंद मिला। आसपास के लोगों ने बदबू आने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद परतापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परतापुर क्षेत्र के शताब्दी नगर में 30 वर्षीय किन्नर जाहिद उर्फ भूरे अपने साथी के साथ किराए पर रहता था। दो दिन से किन्नर के कमरे में बाहर से ताला बंद था। रविवार सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो कमरे से बदबू आ रही थी। सूचना मिलने पर परतापुर पुलिस पहुंच गई।
खतरनाक साजिश: बेड में बंद मिला किन्नर का शव, परिजनों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 06 Mar 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन