सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   3,867 kg illegal firecrackers and explosive materials recovered

Sonipat News: 3,867 किलो अवैध पटाखा और विस्फोटक सामग्री बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Jun 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
3,867 kg illegal firecrackers and explosive materials recovered
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

जींद। सीआईए स्टाफ सफीदों पिकअप और ट्रक से करीब 3,867 किलो अवैध पटाखा और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने दोनों वाहनों से आरोपी कोरड़ा, जिला कैथल निवासी जसबीर उर्फ मितु और महीपाल और नीरज निवासी धनौली जिला करनाल को पकड़ा है। पकड़ी गई सामग्री की कीमत तकरीबन सात लाख रुपये आंकी गई है।
सीआईए स्टाफ सफीदों के प्रभारी उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि पांच जून शाम को टीम असंध-सफीदों रोड स्थित गांव रोहड बस अड्डा के पास थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो वाहनों में भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री लोड है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को एक पिकअप और ट्रक खड़ा मिला। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम जसबीर उर्फ मितु और महीपाल और नीरज निवासी धनौली जिला करनाल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर कर्मियों को मौके पर बुलाकर गाड़ियों में लोड गत्ते की पेटियों की जांच करवाई गई। जांच में सभी पेटियों में पटाखे और विस्फोटक सामग्री पाई गई। पुलिस ने दोनों वाहनों से 595 गत्ते की पेटियां बरामद की गई। इनका वजन 3867 किलो 500 ग्राम मिला।
विज्ञापन
Trending Videos

आरोपियों से बरामद सामग्री संबंधी लाइसेंस मांगा तो वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने नमूने लेकर सामग्री को सील कर दिा। वाहनों को कब्जे में ले लिया। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed