Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: Bhalaut Sub Branch Canal dispute resolved after talks with Cabinet Minister Dr. Arvind Sharma
{"_id":"6a23fa56a877cd6cd107d786","slug":"video-sonipat-bhalaut-sub-branch-canal-dispute-resolved-after-talks-with-cabinet-minister-dr-arvind-sharma-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sonipat: कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा से बातचीत के बाद भालौठ सब ब्रांच नहर विवाद का हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा से बातचीत के बाद भालौठ सब ब्रांच नहर विवाद का हुआ समाधान
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की पहल पर भालौठ सब ब्रांच नहर के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर किसानों और सिंचाई विभाग के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। डॉ. अरविंद शर्मा की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। गोहाना स्थित सिंचाई विश्राम गृह में धरनारत किसानों के प्रतिनिधिमंडल और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ हुई विस्तृत बैठक में किसानों की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया गया। इसके बाद नहर के जीर्णोद्धार कार्य का रास्ता साफ हो गया। बैठक के बाद डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि नहर की दोनों साइड की लाइनिंग को कंक्रीट से पक्का किया जाएगा, साथ ही नहर के तल (बैड) को दोनों किनारों से 10-10 फुट तक मजबूत बनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।