सब्सक्राइब करें

अमन हत्याकांड: पुलिस अफसरों को मिले अहम सुराग, जल्द खुलेगा हत्या का राज, तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Sep 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Police officers will soon reveal Aman Jain's murder in Meerut
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के जागृति विहार में लूट के दौरान सराफा व्यापारी अमन जैन की हत्या के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस का दावा है कि जागृति विहार के रहने वाले देवेश ने अपने साथी अक्षय कुमार निवासी कंकरखेड़ा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी देवेश को अमन जैन ने पहचान लिया था। जिसके बाद दूसरे बदमाश ने उसे गोली मार दी। 

UP Crime News: Police officers will soon reveal Aman Jain's murder in Meerut
परिजनों से पूछताछ करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सूत्र के अनुसार सीसीटीवी की फुटेज में दो आरोपी देवेश उर्फ दिनेश और अक्षय उर्फ आदेश की पहचान हो गई है। मंगलवार देर रात एसपी सिटी ने तेजगढ़ी पुलिस चौकी पर सीओ सिविल लाइन और कई थानों की पुलिस के साथ मीटिंग की। जिसमें हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए प्लान तैयार किया गया। बताया गया है कि दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और पहले भी वारदात कर चुके हैं। दोनों आरोपियों की तलाश में देर रात पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों को पकड़ कर जल्द ही घटना का खुलासा कर देंगे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश शास्त्रीनगर से होते हुए हापुड़ की तरफ फरार हो गए। 

Trending Videos
UP Crime News: Police officers will soon reveal Aman Jain's murder in Meerut
जांच के लिए मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

रेकी के बाद की वारदात 
बदमाशों ने जागृति विहार में सटीक रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस दूसरे बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुलिस का शक है कि कहीं लूट के बाद दूसरे जनपद के बदमाश नकदी और जेवरात तो नहीं ले गए। क्योंकि इससे पहले भी लोकल बदमाशों से रेकी कराने के बाद दूसरे जनपद के बदमाश लूटा हुआ सामान लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस का दावा है कि तीन गैंग पर उनकी जांच चल रही है। कंकरखेड़ा जागृति विहार समेत कई इलाकों में रात में पुलिस ने दबिश दी है। पुरानी घटनाओं को देखते हुए दिल्ली व प्रतापगढ़ के बदमाशों की भी कुंडली खंगाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Police officers will soon reveal Aman Jain's murder in Meerut
विलाप करते परिजन और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पापा मैंने बदमाश पहचान लिया है, इनको सबक सिखाएंगे
अमन ने एक बदमाश को पकड़ लिया था, उसने अपने पापा से कहा था कि मैंने देवेश को पहचान लिया है। अब इनको सबक सिखाएंगे। उसके बाद ही बदमाशों ने अमन को गोली मार दी। इस मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने देर रात अमन के पिता सतीश जैन से जानकारी ली। देवेश एक व्यापारी के भतीजे की हत्या के मामले में पूर्व में जेल जा चुका है। वह शातिर अपराधी है और लूटपाट की कई वारदात को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन
UP Crime News: Police officers will soon reveal Aman Jain's murder in Meerut
पुलिस अधिकारियों को जानकारी देते लोग - फोटो : अमर उजाला

शव की बेकद्री का आरोप
परिजनों ने मोर्चरी में अमन के शव की बेकद्री का आरोप लगाया। अमन के फूफा सतीश चंद्र का कहना है कि मोर्चरी में शव को दरवाजे के पास फेंक दिया गया था। उस पर कपड़ा तक नहीं डाला गया था। इस संबंध में उन्होंने एसपी सिटी से भी शिकायत की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed