{"_id":"6a240dcf2e8b4258260d6d46","slug":"woman-murdered-for-being-an-obstacle-in-love-affair-lover-and-girlfriend-arrested-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4365243-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ambikapur : प्रेम संबंध में रुकावट बनी महिला की हत्या, प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur : प्रेम संबंध में रुकावट बनी महिला की हत्या, प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, अम्बिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 06:01 PM IST
Link Copied
सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों ने अपने प्रेम संबंध में बाधा बनने पर महिला की हत्या की थी।
जानकारी के अनुसार, जुना लखनपुर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मी लकड़ा की 1 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल और शव के निरीक्षण के दौरान शरीर पर चोट व घर्षण के निशान मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को हत्यात्मक पाए जाने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में घटना की रात एक युवक को मृतिका के घर में जाते और कुछ समय बाद बाहर निकलते देखा गया। इसके बाद मृतिका की भतीजी तेरेसा एक्का भी उसके साथ मोटरसाइकिल पर जाती दिखाई दी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तेरेसा एक्का और उसके प्रेमी आशिष कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने बताया कि मृतिका उनके प्रेम संबंध का विरोध करती थी। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने कथित रूप से महिला के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अन्य सामग्री जब्त की है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आशिष कुमार गुप्ता (30) निवासी बाजारपारा, लखनपुर तथा तेरेसा एक्का (20) निवासी रानीकछार, लखनपुर शामिल हैं। मामले की जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई में लखनपुर पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।