सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Addiction to synthetic drugs drove a young man to commit an anti-national act

चिट्टे की लत में युवक ने किया देश विरोधी काम: जासूसी कैमरा मामले में चौंकाने वाले खुलासे, मास्टरमाइंड फरार

संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 16 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
सार

सूत्रों के अनुसार मामले के मास्टरमाइंड ने सबसे पहले अशोक को अपने साथ जोड़ा। आरोप है कि उसने अशोक को चिट्टे की एक पुड़िया देकर उसके नाम पर सिम कार्ड हासिल किया।

Addiction to synthetic drugs drove a young man to commit an anti-national act
Crime demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

जासूसी कैमरा मामले की जांच में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पूछताछ के दौरान सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अशोक नशे का आदी था और चिट्टे की लत के चलते वह कथित तौर पर देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में आया।


सूत्रों के अनुसार मामले के मास्टरमाइंड ने सबसे पहले अशोक को अपने साथ जोड़ा। आरोप है कि उसने अशोक को चिट्टे की एक पुड़िया देकर उसके नाम पर सिम कार्ड हासिल किया। इसी सिम कार्ड का इस्तेमाल कथित तौर पर जासूसी कैमरे से जुड़ी गतिविधियों के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया है कि मास्टरमाइंड ने बाद में आकाशदीप को भी अपने साथ मिला लिया। आरोप है कि मार्च 2026 में तीनों ने मिलकर मलोट रोड पर सोलर सिस्टम से संचालित जासूसी कैमरा लगाया था। बताया जा रहा है कि कैमरे की फुटेज आगे भेजने के लिए इसी सिम कार्ड का उपयोग किया जाता था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जैसे ही मास्टरमाइंड को पता चला कि पुलिस ने कैमरा और उसके दोनों साथियों को पकड़ लिया है, वह अपने परिवार सहित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश कर मंगलवार तक का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। अब दोनों को बुधवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed