सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Captain Amarinder return in Punjab congress amarinder singh Raja Warring Rahul Gandhi bhupendra hooda

कैप्टन अमरिंदर की घर वापसी कब?: पंजाब कांग्रेस से बयानबाजी तेज, राजा वड़िंग बोले-राहुल गांधी जानते हैं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 06 Jun 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ दिन पहले सार्वजनिक ताैर पर भाजपा पर सवाल उठाए थे। उन्होंने केवल ढिल्लों को पंजाब भाजपा का प्रधान नियुक्त किए जाने पर अपनी नाराजगी भी व्यक्त की थी।

Captain Amarinder return in Punjab congress amarinder singh Raja Warring Rahul Gandhi bhupendra hooda
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : X @capt_amarinder
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी की अटकलों पर सियासत गरमा गई है। कैप्टन ने कुछ दिन पहले भाजपा नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी की प्रशंसा की थी। इसके बाद से उनके घर वापसी की खबरें जोर पकड़ने लगी हैं। 

Trending Videos


पिछले दिनों हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बयान दिया था कि कांग्रेस छोड़ भाजपाई बन चुके पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके संपर्क में हैं। हालांकि अगले दिन उन्होंने इसका खंडन भी कर दिया था। इसके बाद से कैप्टन की कांग्रेस में वापसी की अटकलों को और हवा मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा और कैप्टन के बीच हैं नजदीकियां

इसी से जुड़े एक सवाल के जवाब में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वंड़िग ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के सीनियर नेता हैं और वे कैप्टन अमरिंदर सिंह के अच्छे दोस्त हैं। दोनों मुख्यमंत्री रहे तो दोनों की आपस में नजदीकियां हैं। कैप्टन के साथ उनकी क्या बात हुई इस बारे में उन्हें मालूम नहीं हैं।

तंज कसते हुए वड़िंग ने कहा, भाजपा में बिट्टू का राजनीतिक भविष्य कमजोर पड़ गया है। इसी कारण भाजपा ने उन्हें राज्यसभा के लिए दोबारा मौका नहीं दिया। रवनीत सिंह बिट्टू और सुनील जाखड़ को भाजपा ने अब पूर्व कर दिया है। ये सिर्फ कमरे में बैठकर बयान देने वाले नेता हैं।

दोनों नॉन परफॉर्मर हैं इसलिए पार्टी ने दोनों को उनके पदों से हटाने का फैसला लिया। वड़िंग ने कहा कि जाखड़ और बिट्टू अब भाजपा के लिए लाइबिलिटीज बन गए हैं। राहुल गांधी 25-30 साल में सभी लोगों के मन व दिमाग पढ़ चुके हैं। अब कौन और कैसे पार्टी में वापस आना चाहते हैं, वे सब जानते हैं।

अमर सिंह बोले-शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा

कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी की अटकलों पर कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने कहा कि वे बहुत वरिष्ठ नेता हैं।  मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उन्होंने कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। हम उनसे कनिष्ठ हैं। अगर कोई बातचीत होनी है, तो उसे सीधे हमारी शीर्ष नेतृत्व संभालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed