सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four Indian Mujahideen terrorists held in Jaipur

50 किलो विस्फोटक के साथ चार आतंकी गिरफ्तार

Updated Sun, 23 Mar 2014 05:03 PM IST
विज्ञापन
Four Indian Mujahideen terrorists held in Jaipur
विज्ञापन

राजस्थान से इंडियन मुजाहिदीन के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 50 किलो विस्फोटक बरामद हुआ है।

Trending Videos


माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले आतंकी किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे। इनकी गिरफ्तारी के बाद पूरे राजस्थान में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

गिरफ्तार आतंकियों में वकास उर्फ अहमद भी शामिल है। इस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

जोधपुर और जयपुर से हुए गिरफ्तार

Four Indian Mujahideen terrorists held in Jaipur

जानकारी के मुताबिक ये आतंकवादी जयपुर और जोधपुर से गिरफ्तार हुए हैं। पिछले पांच दिनों से इनकी तलाश की जा रही थी।

वकास उर्फ अहमद, यासीन भटकल का करीबी बताया जाता है। वकास, मुंबई-पुणे धमाकों का भी आरोपी है।

NIA भी वकास की तलाश में काफी वक्त से थी। फिलहाल ये जानने की कोशिशें की जा रही हैं कि आखिर इनका प्लान क्या था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आतंकी अभी भी फरार

Four Indian Mujahideen terrorists held in Jaipur

खबर के मुताबिक चार आतंकी पकड़े गए मगर उनका एक साथी अभी भी फरार है। दिल्ली-राजस्थान पुलिस जॉइंट ऑपरेशन में इसे पकड़ने की कोशिशें कर रही है।

गृह मंत्री सुशील शिंदे ने इसे बड़ी कामयाबी करार दिया है। काफी पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि चुनावों के दौरान आतंक फैलाने की कोशिशें की जा सकती हैं।

विज्ञापन

नेताओं के अपहरण की थी साजिश?

Four Indian Mujahideen terrorists held in Jaipur
काफी पहले से ही माना जा रहा था कि यासीन भटकल को छुड़ाने के लिए आतंकवादी किसी बड़े नेता का अपहरण कर सकते हैं।

अभी दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल ये बात पता करने में जुटी हैं कि इन आतंकवादियों का प्लान क्या था।

फिलहाल दिल्ली पुलिस ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आपको याद होगा कि कुछ वक्त पहले आशंका जताई गई थी कि आतंकी केजरीवाल का अपहरण कर सकते हैं।

बीजेपी नेताओं की चिंताए बढ़ीं

Four Indian Mujahideen terrorists held in Jaipur

आतंकियों के पकड़े जाने के बाद से ही बीजेपी नेता भी चिंता में हैं। बीजेपी नेताओं को मोदी और उनकी सुरक्षा की चिंता है।

काफी पहले से ही आशंका जताई जा रही थी कि आतंकवादी मोदी की रैली को निशाना बना सकते हैं। पटना रैली के दौरान भी मोदी की रैली में सीरियल ब्लास्ट हुए थे।

अब ये तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आतंकियों के मंसूबे क्या थे लेकिन फिलहाल बीजेपी नेता मोदी की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed