सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan: NIA Detains Man in Neemrana in Pakistan Link Case, Questioning Underway

Rajasthan News: पाकिस्तान लिंक जांच में NIA का बड़ा एक्शन, नीमराना और अजमेर से दो संदिग्ध हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान से जुड़े कथित आतंकी और आपराधिक नेटवर्क की जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने नीमराना में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बता दें कि एजेंसी संदिग्ध संपर्कों और गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Rajasthan: NIA Detains Man in Neemrana in Pakistan Link Case, Questioning Underway
नीमराना में एनआईए की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। यह कार्रवाई पाकिस्तान से संचालित कथित आतंकी एवं आपराधिक नेटवर्क से जुड़े मामले में की गई है। NIA की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।




नीमराना में एनआईए की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार NIA ने शुक्रवार सुबह नीमराना क्षेत्र के माधवसिंहपुरा गांव निवासी नंदकिशोर सैन को हिरासत में लिया। इसके बाद उसे नीमराना थाने लाया गया, जहां एजेंसी के अधिकारी उससे गहन पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी पाकिस्तान से संचालित ऑपरेटिव जसवीर चौधरी और गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच के तहत देश के विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में नीमराना में भी यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार नंदकिशोर सैन केशवाना स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है और पहले भी उसका नाम तब चर्चा में आया था, जब इसी साल 3 फरवरी को उसके बेटे शुभम सैन को कथित पाकिस्तान लिंक मामले में NIA ने गिरफ्तार किया था। शुभम पिछले करीब चार महीने से जेल में बंद है और मामले की जांच अभी भी जारी है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: Jaipur: सीनियर अकाउंटेंट ने कंपनी से उड़ाए 1.10 करोड़ रुपए, ऑडिट में खुली पोल; पुलिस ने किया गिरफ्तार

नंदकिशोर की पत्नी रामपति ने बताया कि परिवार पिछले लगभग एक महीने से उत्तरप्रदेश के सरोसा गांव में रह रहा था। नंदकिशोर एक दिन पहले ही नीमराना लौटे थे। शुक्रवार सुबह अचानक NIA और स्थानीय पुलिस के करीब 10 से 15 जवान उनके घर पहुंचे। टीम ने घर की तलाशी ली और कई दस्तावेजों व अन्य सामान की जांच की। परिजनों का कहना है कि तलाशी के दौरान कुछ सामान भी जब्त किया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार कार्रवाई सुबह शुरू हुई, जिसके चलते पूरे गांव में चर्चा का माहौल बन गया। सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी के कारण क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि अधिकारियों ने किसी को भी कार्रवाई के संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी।

परिजनों का कहना है कि तलाशी के बाद NIA टीम नंदकिशोर को अपने साथ ले गई और तब से उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। फिलहाल एजेंसी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच एजेंसियां पाकिस्तान लिंक और उससे जुड़े संभावित संपर्कों की विभिन्न पहलुओं से पड़ताल कर रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक NIA की यह कार्रवाई एक व्यापक जांच अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत संदिग्ध नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन, संपर्क सूत्रों और अन्य गतिविधियों की जांच की जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एजेंसी फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं कर रही है। वहीं स्थानीय पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


अजमेर में भी छापेमारी

अजमेर से भी संदिग्ध हिरासत में
इधर अजमेर के अंबिका नगर में किराए के मकान में रह रहे भीलवाड़ा निवासी परमेश मीणा को भी एनआईए ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में उसके कथित तौर पर पाकिस्तान आधारित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई गई है। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी ऑनलाइन गेमिंग में सक्रिय था और आशंका है कि इसी माध्यम से उससे संपर्क स्थापित किया गया। एनआईए अब उसके डिजिटल उपकरणों, ऑनलाइन गतिविधियों और संपर्कों की गहन जांच कर रही है, जबकि किरायेदारी से जुड़े पुलिस सत्यापन की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed