सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer News: 12 detained including main accused Hamir Singh in Mahavir Singh murder case, postmortem today

महावीर सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी हमीर सिंह समेत 12 डिटेन, जांच ने पकड़ी रफ्तार, आज होगा पोस्टमार्टम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

महावीर सिंह हत्याकांड में कई दिनों से चल रही पुलिस कार्रवाई के बीच मुख्य आरोपी हमीर सिंह सहित 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक वाहन भी जब्त किया है। 

Jaisalmer News: 12 detained including main accused Hamir Singh in Mahavir Singh murder case, postmortem today
मुख्य आरोपी हमीर सिंह समेत 12 हिरासत में
विज्ञापन

विस्तार

जिले के खुहड़ी थाना क्षेत्र के चर्चित महावीर सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कई दिनों से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे परिजनों और ग्रामीणों के बीच पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए मुख्य आरोपी हमीर सिंह सहित अब तक 12 आरोपियों को डिटेन कर लिया है। मामले में वारदात में प्रयुक्त एक वाहन भी जब्त किया गया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।



यह मामला 9 जून का है। म्याजलार निवासी महावीर सिंह अपने साथी भोपाल सिंह के साथ बाइक पर गांव लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में बोलेरो कैंपर और अन्य वाहनों में सवार लोगों ने उनकी बाइक रुकवाई और दोनों को जबरन अपने कब्जे में ले लिया। बाद में भोपाल सिंह को छोड़ दिया गया, जबकि महावीर सिंह को अपने साथ ले जाकर बेरहमी से पीट-पीटकर उसे गंभीर घायल करके सड़क पर फेंक दिया, जिससे गंभीर घायल महावीर सिंह की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajsamand News: प्री-वेडिंग शूट बना आखिरी सफर, मंगेतर के सामने झील में डूबा युवक; शादी से पहले पसरा मातम
विज्ञापन


घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच के दौरान छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी और गुरुवार शाम मुख्य आरोपी हमीर सिंह सहित छह अन्य आरोपियों को भी बाहरी जिले से डिटेन कर लिया। इस कार्रवाई के बाद अब तक कुल 12 आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है। सभी से पूछताछ की जा रही है और घटना में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हत्या और कथित अपहरण की वारदात में इस्तेमाल एक वाहन को भी जब्त किया है। जांच अधिकारी वाहन की तकनीकी और फोरेंसिक जांच करवा रहे हैं, ताकि मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा सकें। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को महावीर सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की संभावना है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जिलेभर में पुलिस टीमें सक्रिय हैं और संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed