सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal get sepcial category

विशेष श्रेणी में हिमाचल, अब भरेगी झोली

ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 02 Aug 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
Himachal get sepcial category
विज्ञापन

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) में हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने जीएसटी के लिए जेएंडके और पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर हिमाचल एवं उत्तराखंड को भी विशेष श्रेणी राज्यों में शामिल कर लिया है।



ऐसा होने पर हिमाचल को केंद्र से क्षतिपूर्ति राशि, अतिरिक्त बजट समेत कई वित्तीय लाभ मिलेंगे। जीएसटी लागू होने पर राज्य सरकार अपने स्तर पर भी कुछ टैक्स लगा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी में हिमाचल को विशेष श्रेणी का दर्जा देने का पत्र हाल ही में प्रदेश सरकार को मिला है। केंद्र सरकार की जीएसटी पावर कमेटी ने पहले विशेष दर्जे के तहत जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों को रखा था।
विज्ञापन


आबकारी एवं कराधान मंत्री, प्रकाश चौधरी ने कहा कि पहले हिमाचल व उत्तराखंड को इससे बाहर रखा गया था। हिमाचल ने इसका विरोध किया था। तर्क दिया गया कि जब विभिन्न योजनाओं में हिमाचल और उत्तराखंड को विशेष श्रेणी की रियायतें मिल रही हैं, तो जीएसटी में क्यों नहीं? इसके बाद केंद्र ने प्रदेश को विशेष दर्जा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed