खुला नौकरियों का पिटारा, हिमाचल में शिक्षकों के 394 पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। प्रदेश के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में पीजीटी के 394 पदों पर भर्ती होगी। राज्य लोक सेवा आयोग 14 विषयों में पीजीटी की भर्ती करेगा।
आयोग ने इसके लिए 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इनमें 182 पद सामान्य वर्गों के भरे जाएंगे, जबकि बाकी आरक्षित वर्गों से भरे जाएंगे। राज्य लोक सेवा आयोग ने अनुबंध आधार पर 394 पदों को भरने का निर्णय लिया है।
अंग्रेजी विषय में 47, हिंदी में 40 और इतिहास में भी 40 पद भरे जाएंगे। राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री में भी 31-31 पदों को भरा जाएगा। बायोलॉजी में 16 और वाणिज्य विषय में 64 पदों पर भर्ती होगी।
इन विषयों के इतने पद हैं खाली, करें अप्लाई
संस्कृत, भूगोल, संगीत (एक) और संगीत (वोकल) में पीजीटी के आठ-आठ पद भरे जाएंगे। आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने कहा है कि इन तृतीय श्रेणी अराजपत्रित पदों को अनुबंध आधार पर भरा जाएगा।
ऑनलाइन रिक्रूटमेंट आवेदन 16 अगस्त को शाम 11:59 बजे तक पद भरे जा सकेंगे। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर आवेदन कर सकेंगे। अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदन रद्द किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए युवा HPPSC की वेबसाइट चैक कर सकते हैं।