सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   players are preparing for asian games

हमें चाहिए मेडल, हर रोज 150 किमी साइकिलिंग

ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना/ नंगल Updated Fri, 08 Aug 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
players are preparing for asian games
विज्ञापन

दिल्ली में एशिया कप और कोरिया में होने वाली एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। देश भर से आए साइकलिस्ट भीषण गर्मी के बावजूद 150 किलोमीटर प्रतिदिन साइकिल चला रहे हैं।



कोरिया में 19 से 29 सितंबर तक होने वाली एशियन गेम्स और उसके बाद दिल्ली में 21 से 23 नवंबर तक होने वाले एशिया कप में भारत की टीम में स्थान पाने को साइकलिस्ट आनंदपुर साहिब में खूब पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन कोच और उच्च क्वालिटी की साइकिलों पर ये 15 सदस्य आंनदपुर साहिब से नंगल तक चार बार चक्कर लगा रहे हैं। इनमें 11 लड़के और 4 लड़कियां शामिल हैं। लगभग 150 किलोमीटर का सफर यह रोज तय कर रहे हैं।
विज्ञापन


टीम के सीनियर कोच मेहर और जूनियर कोच मानस के नेतृत्व लगभग सुबह 4.30 बजे इनकी प्रैक्टिस शुरू हो जाती है। फिलहाल 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा साइकिल चला रहे हैं।

टीम के कोच की मानें तो वह भाखड़ा तक जाना चाहते हैं, ताकि खिलाड़ियों को पहाड़ी क्षेत्रों में भी साइकिल चलाने का अनुभव हो। इसके लिए विभाग से इजाजत मांगी है।

टीम में देश भर से चुने गए सात सीनियर और पांच जूनियर खिलाड़ी हैं। चार लड़कियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed