सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anger over removal of guide facility centre from Shilpgram, protest at Collectorate

Agra News: शिल्पग्राम से गाइड सुविधा केंद्र हटाने पर आक्रोश, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Anger over removal of guide facility centre from Shilpgram, protest at Collectorate
​शिल्पग्राम पार्किंग बंद होने पर गाड़ी को दूर खडीकर पैदल जाते पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
आगरा। पीएम यूनिटी मॉल के निर्माण कार्य के कारण शिल्पग्राम को बंद कर दिया गया। इस वजह से यहां मौजूद गाइड सुविधा केंद्र भी बंद हो गया। इससे परेशान ताजमहल के 200 से अधिक टूरिस्ट गाइडों ने सोमवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। डीएम के न मिलने पर वहां मौजूद उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से अपनी पीड़ा बताई। मंत्री ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। हालांकि, शाम को प्रशासन ने शिल्पग्राम से डेढ़ किमी. आगे मैदान में पार्किंग तय कर दी।



उत्तर प्रदेश टूरिस्ट गाइड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान बताया कि उद्योग विभाग ने 31 मई को शिल्पग्राम और वहां मौजूद गाइड सुविधा केंद्र को बंद करा दिया। प्रशासन, पुलिस, विकास प्राधिकरण और पर्यटन विभाग ने संयुक्त रूप से यह केंद्र इसलिए शुरू किया था ताकि ताजमहल जाने वाले पर्यटकों को अनाधिकृत गाइडों (लपकों) की ठगी से बचाया जा सके। अब इसके बंद होने से न केवल अधिकृत गाइडों के रोजगार पर संकट आ गया है, बल्कि पर्यटकों की सुविधा भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि गाइडों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए तत्काल पार्किंग तय की जाए और वहीं पर गाइड सुविधा केंद्र के लिए स्थान आवंटित किया जाए। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान हेमंत गुप्ता, भूपेंद्र पाल सिंह, धीरज कुमार, बलजीत सिंह और विकास यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

शिल्पग्राम पार्किंग बंद होने पर गाड़ी को दूर खडीकर पैदल जाते पर्यटक। संवाद

शिल्पग्राम पार्किंग बंद होने पर गाड़ी को दूर खडीकर पैदल जाते पर्यटक। संवाद

शिल्पग्राम पार्किंग बंद होने पर गाड़ी को दूर खडीकर पैदल जाते पर्यटक। संवाद

शिल्पग्राम पार्किंग बंद होने पर गाड़ी को दूर खडीकर पैदल जाते पर्यटक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed