{"_id":"6a1e427f1df4aec3ee00c596","slug":"agra-board-toppers-honoured-with-medals-and-cash-awards-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: होनहारों को मिला सम्मान, कलेक्ट्रेट में गूंजीं सफलता की कहानियां; योगी सरकार ने दिए मेडल और 21 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होनहारों को मिला सम्मान, कलेक्ट्रेट में गूंजीं सफलता की कहानियां; योगी सरकार ने दिए मेडल और 21 हजार रुपये
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 02 Jun 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड और सीबीएसई के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्तिपत्र और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्मान पाने वाली छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को दिया।
मेधावी छात्र सम्मान समारोह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार और अमर उजाला की तरफ से सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र, मेडल व चेक प्रदान किए गए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को यह सम्मान दिया गया।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। सीडीओ प्रतिभा सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से मेडल, प्रशस्तिपत्र के साथ 21,000 रुपये के चेक दिए गए हैं।
इससे पहले समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन टीवी स्क्रीन पर बच्चों को सुनाया गया। इस मौके पर विधायक चौधरी बाबूलाल, पक्षालिका सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय वीपी सिंह, अतुल कुमार, सुशील लवानिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रिनेश मित्तल ने किया।
विज्ञापन
ये विद्यार्थी हुए सम्मानित
10वीं बोर्ड: अभिषेक कुमार, लोकेश, अंतरिका राजपूत, राधिका, मयंक बाबू, नंदिनी कुशवाहा, वंशिका, दीपिका, आशिका
12वीं बोर्ड: काजल कुमारी, अंजलि, जतिन कुमार, सपना, राधिका, अभय प्रताप सिंह धाकरे, अराध्या वर्मा, खुशी जैन, यशिका, महिमा वर्मा, दक्ष कुशवाहा
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर गदगद हुई खुशी
दिल्ली पब्लिक स्कूल की 12वीं की छात्रा खुशी सबलोक जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित हुईं तो वह गदगद हो गईं। खुशी ने सीबीएसई की कक्षा 12 काॅमर्स में प्रदेश स्तर पर चाैथा और जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। लखनऊ में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने खुशी को मेडल, प्रशस्तिपत्र, टैबलेट और एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। खुशी ने बताया कि उनके पिता राजेश सबलोक सीए हैं। वह भी सीए बनना चाहती हैं। वहीं कक्षा 10 की विन्देश को प्रदेश में आठवां और मुस्कान को प्रदेश स्तर पर 10वां स्थान मिला है। इन्हें भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मुस्कान के पिता नीरज किसान हैं। वह सिविल सेवा में जाना चाहती हैं। वहीं विन्देश के पिता शिक्षक हैं। वह भविष्य में डाॅक्टर बनना चाहती हैं। तीनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने विद्यालय, शिक्षकों और अभिभावकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Trending Videos