सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala Bhavishya Jyoti Award Ceremony in Aligarh

Aligarh News: दसवीं व 12वीं के मेधावियों को मिला भविष्य ज्योति सम्मान, मेडल व सर्टिफिकेट पाकर खिले चेहरे

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Wed, 27 May 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार

विद्यार्थियों के चेहरों पर सम्मान पाकर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने मेधावियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें भविष्य में सुनहरे मुकाम हासिल करने के सुझाव दिए।

Amar Ujala Bhavishya Jyoti Award Ceremony in Aligarh
भविष्य ज्योति सम्मान से सम्मानित मेधावी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को तालानगरी रामघाट रोड स्थित ब्लॉसम्स ग्लोबल स्कूल में भविष्य ज्योति 2026 मेधावी सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें दसवीं व 12वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।

Trending Videos


समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई और एएमयू के स्कूल बोर्ड के मेधावी शामिल हुए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 400 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल आयुक्त संगीता सिंह, सीडीओ योगेंद्र कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) मनोज कुमार गिरी, मंगलायतन विवि के एडमिशन डायरेक्टर सौरभ कुमार, डीजीएम मार्केटिंग मयंक प्रताप सिंह, पत्रकारिता विभाग के हेड डॉ. जितेंद्र सिंह, ब्लॉसम्स ग्लोबल स्कूल डायरेक्टर अविनाश कुमार ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों के चेहरों पर सम्मान पाकर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने मेधावियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें भविष्य में सुनहरे मुकाम हासिल करने के सुझाव दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के लिए प्रेरित किया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत की सराहना की। यह सम्मान उनके शैक्षणिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। अभिभावकों ने भी इस पहल की भरपूर सराहना की, उनका कहना था कि इस तरह के आयोजन छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

विज्ञापन

Amar Ujala Bhavishya Jyoti Award Ceremony in Aligarh
भविष्य ज्योति सम्मान 2026 - फोटो : संवाद

मंडलायुक्त ने लगन और मेहनत को बताया सफलता का मूलमंत्र
कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने विद्यार्थियों के मन में आ रहे हर सवाल का जवाब दिया। अधिकांश बच्चों के सवाल भविष्य से जुड़े थे। कुछ छात्राओं ने वर्तमान परिवेश में बेटियों के जवाबदेही व शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ-साथ परिवार के जिम्मेदारियों को लेकर सवाल किए। कुछ छात्रों ने आधुनिकता के दौर में पढ़ाई में एकाग्रता लाने पर सवाल किए। इस पर मंडलायुक्त ने कई व्यक्तिगत उदाहरण देकर सवालों के जवाब दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आज का युवा बदलते दौर में काफी तेज है। बेटियां अच्छे मुकाम हासिल कर देश व शहर का नाम रोशन कर रही हैं। विद्यार्थियों के सवालों से खुश होकर छात्रा वसुंधरा शर्मा, योग्यता भारद्वाज, शिखा, जतिन यादव, गौरी अग्रवाल और कपिल कुमार को अपने द्वारा लिखी पुस्तक भी भेंट की।


खुश होकर सीडीओ ने मेधावियों का बढ़ाया मान
कार्यक्रम में मेधावियों के प्रदर्शन से प्रभावित होकर सीडीओ सीडीओ योगेंद्र कुमार, जेडी शिक्षा मनोज कुमार गिरी बहुत खुश नजर आए। उन्होंने न केवल विद्यार्थियों का सम्मान किया बल्कि 400 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मान पत्र और मेडल दिए। साथ ही कहा कि इसी मेहनत और लगन से पढ़ाई जारी रखो, सफलता जरूर हासिल होगी। संभव है वक्त लगे लेकिन मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती।

जेडी शिक्षा ने पढ़ाई को बताया सफलता का मूल मंत्र
संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार गिरी ने भी कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों का हौसला अफजाई किया। मेडल व प्रमाण पत्र मिलने पर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस बीच उन्होंने कहा कि देश का युवा जो ठान लेता है, वह कर दिखाता है। सफलता का मूल मंत्र सच्ची लगन के साथ पढ़ाई करने को दिए। कहा कि पढ़ाई ही एक ऐसा धन है जो किसी के हिस्से में नहीं आता।

Amar Ujala Bhavishya Jyoti Award Ceremony in Aligarh
कमिश्नर संगीता सिंह संबोधित करते हुए, सम्मानित होता छात्र - फोटो : संवाद

विशेषज्ञों ने दी हर सेक्टर की जानकारी
समारोह में मंगलायतन विवि के एडमिशन डायरेक्टर सौरभ कुमार ने जिले के साथ देश प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के बारे में बताया। साथ ही उनमें प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। डीजीएम मार्केटिंग मयंक प्रताप सिंह ने मेडिकल, शिक्षा, कृषि, सिविल व अन्य सेक्टर में कॅरिअर बनाने के बारे में विस्तार से बताया। विवि के पत्रकारिता विभाग के हेड डॉ. जितेंद्र सिंह ने अखबारों की उपयोगिता के बारे में बताया। इस बीच उन्होंने कई व्यक्तिगत जीवन से जुड़े कई उदाहरण भी दिए।

ये मेधावी हुए सम्मानित

  • यूपी बोर्ड : दसवीं में आयुष वार्ष्णेय (95.6%), प्रिंस (92.2%), रुचिका (85%) 12वीं में चंचल (91.2%), प्रेषा उपाध्याय (91.2%) कुलदीप सिंह (90%)। 
  • सीबीएसई बोर्ड : दसवीं में जामिया (98.4%), सचिन राना (98.4%), अनुष्का सिंह (97.2%), जुबिना (98.6%)। 12वीं में प्रनवी (96.8%) सुरभि (95.8%) इषिता अग्रवाल (95.4 %) योगिता (95.2%)।

विद्यार्थियों से बातचीत

  • यह सम्मान मेरे लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में कॅरिअर के विकल्पों के बारे में जानकारी हुई। यहां आकर मुझे अलग-अलग कोर्स के बारे में पता चला। - तनिष्का, एवीपी इंटरनेशनल स्कूल।
  • अभी दसवीं पास की है। 12वीं में भी मेहनत कर अच्छे अंक प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया। आयोजन में आकर कॅरिअर के बारे में काफी कुछ जानने को मिला है। - हिमेश यादव, सीएफ एंड्रूज इंटरनेशनल स्कूल।
  • भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में जाना है। यहां कई अलग-अलग कोर्स के बारे में जानने को मिला है। अधिकारियों व शिक्षकों ने काफी प्रोत्साहित किया। अलग-अलग क्षेत्र की जानकारी दी है। -जतिन, सीएफ एंड्रूज इंटरनेशनल स्कूल।
  • कॅरिअर को लेकर कई सवाल ऐसे थे जो कई दिनों से मन में चल रहे थे। आज अधिकांश सवालों को जवाब मिल गया। अब मन लगाकर और अच्छे से पढ़ाई करके सफलता हासिल करनी है। - प्रियांशी माहेश्वरी, ओएलएफ।
  • अमर उजाला की ओर से आयोजित इस समारोह में शिक्षकों व विशेषज्ञों ने भविष्य संवारने के कई रास्ते बताए हैं, उनके द्वारा दिए गए टिप्स के आधार पर अब मेहनत करनी है और सफलता हासिल करनी है। - चंचल, शालिग्राम इंटर कॉलेज।
  • अभी दसवीं पास की है। 12वीं के बाद क्या करना है। इसके बारे में मन में कई सवाल थे, लेकिन कार्यक्रम में आकर उनका जवाब मिल गया है। अब मन लगाकर पढ़ाई करनी है। - जाइम अहमद, ओएलएफ।
  • मैंने इस बार 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। समारोह में विशेषज्ञों का मार्गदर्शन आगे की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 12वीं में भी मन लगाकर पढ़ाई करनी है। - गीतका, मिशन इंटरनेशनल स्कूल।
  • भविष्य में सफलता हासिल करने के लिए लड़कियों को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। वक्ताओं ने जो मार्गदर्शन किया है, उसी के आधार पर मेहनत करके सफलता हासिल करनी है। - गौरी अग्रवाल, संत फिदलिश स्कूल।
  • अमर उजाला प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। आज इस मंच पर सम्मानित होने के बाद सभी विद्यार्थियों में उत्साह है। आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है। - नैना अग्रवाल, संत फिदलिश स्कूल।
  • पहली बार इस कार्यक्रम का हिस्सा बनी हूं। आयोजन में और मेधावियों से मिलकर अच्छा लग रहा है। यहां आकर पता लग रहा है कि कॅरिअर बनाने में कितनी प्रतिस्पर्धा है। - सना खान, एएमयू, सीनियर सेकंडरी स्कूल।
  • यहां आकर अनेकों विकल्पों की जानकारी मिली है। इस साल 12वीं की है। यहां आकर अपने जैसे और टॉपरों से मिलकर अच्छा लग रहा है। भविष्य में पढ़ाई जारी रखूंगी, अभी और मेहनत करनी है। - श्रुति जादौन, एवीपी इंटरनेशनल स्कूल।
  • अमर उजाला द्वारा आयोजित समारोह में काफी कुछ जानने को मिला है। सम्मानित होकर बहुत अच्छा लग रहा है, भविष्य में और अच्छा करने के लिए प्रेरणा मिली है। अभी और पढ़ाई करनी है। - वसुंधरा शर्मा, रघुवीर बाल मंदिर।
  • सपनों को साकार करने के लिए लगातार मेहनत करती रहूंगी। भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित होकर बहुत अच्छा लग रहा है। पढ़ाई में और बेहतर करने के लिए प्रयासरत हूं। - योगिता भारद्वाज, गुरुकुल पब्लिक स्कूल।
  • मुझे सम्मानित करने के लिए अमर उजाला का बहुत आभार। ऐसे आयोजनों से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, आगे भी मेहनत करती रहूंगी। भविष्य संवारने के लिए बहुत कुछ सीखने को मिला है। - शिखा चौधरी, लाला मुंशीलाल सरस्वती विद्या मंदिर।
  • मंडलायुक्त मैम से सम्मान पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। मन लगाकर भविष्य में सीए की पढ़ाई करनी है। अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखने को मिला है। - कपिल कुमार, बीकेएसएम, अतरौली।


अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के मेधावियों को मिला सम्मान
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी मंगलवार को रामघाट रोड स्थित ब्लॉसम्स ग्लोबल स्कूल में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए मेडल, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन में मंडलायुक्त संगीता सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। विद्यार्थियों के साथ आए अभिभावकों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के ओलंपियाड छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करता है। ऐसे आयोजनों से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे नई चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित होते हैं।

इसमें आर्यन उपाध्याय कक्षा 11, अतिन अग्रवाल 10, श्रेया वाजपेयी 11, प्रभु महरोत्रा 10, रिदि्धमा 11, जागृति उपाध्याय 10, काैशल अग्रवाल 10, समर्थ अग्रवाल 12, जतिन कुमार लोधी 10, रिषभ कुमार 10, यशस्वी शर्मा 11, तुषार शर्मा 12, कनक भारद्वाज 10, पूर्व वर्मा 12, कपिल कुमार 12, आराध्या सारस्वत 10, ऐश्वर्य सिंह 12 व प्रशांत सिंह कक्षा 12 को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed