{"_id":"6a198bf9fbcc214d15045878","slug":"safe-school-transport-campaign-for-the-safety-of-school-children-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Safe School Transport: स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए 'सेफ स्कूल ट्रांसपोर्ट' अभियान शुरू, हुई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Safe School Transport: स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए 'सेफ स्कूल ट्रांसपोर्ट' अभियान शुरू, हुई कार्यशाला
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 29 May 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार
जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर परिवहन सुरक्षा मजबूत की जा रही है। स्कूल वाहनों की नियमित जांच और छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
'सेफ स्कूल ट्रांसपोर्ट' अभियान के तहत हुई कार्यशाला
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ जिलाधिकारी अविनाश कुमार की पहल पर स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए व्यापक अभियान शुरू हुआ है। शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र अकराबाद में एक विशेष कार्यशाला हुई। इसमें विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और ग्राम प्रधानों ने भाग लिया।
Trending Videos
कार्यशाला की अध्यक्षता एसपी यातायात प्रवीण कुमार ने की। जिला प्रशासन बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर परिवहन सुरक्षा मजबूत की जा रही है। स्कूल वाहनों की नियमित जांच और छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक यातायात प्रवीण कुमार ने परिवहन सुरक्षा समिति गठित करने के निर्देश दिए। इन समितियों की नियमित बैठकें होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के उपाय और प्रोत्साहन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन प्रवेश कुमार ने स्कूल वाहनों की फिटनेस पर जोर दिया। उन्होंने सुरक्षा उपकरण और चालक-परिचालकों के चरित्र सत्यापन के अभिलेख अद्यतन रखने की अपील की। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने परिवहन सुरक्षा समितियों की रिपोर्ट मांगी। यातायात निरीक्षक ने राहवीर योजना की जानकारी दी। इसके तहत घायल व्यक्ति को एक घंटे में अस्पताल पहुंचाने पर 25 हजार रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार मिलता है।