सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman shot in old theft dispute

Aligarh News: चोरी के पुराने विवाद में महिला को मारी गोली, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 06 Jun 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला के परिवार का उनके पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा था। पड़ोसी इसी विवाद के चलते आरोपी ने अचानक फायरिंग कर दी।जिससे महिला लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी।

Woman shot in old theft dispute
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत चोरी के एक पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक 45 वर्षीय महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।



मिली जानकारी के अनुसार, थाना रोरावर क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार का उनके पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा था। महिला के पति ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पड़ोसी शमशेर नामक व्यक्ति के साथ उनका चोरी के एक मामले को लेकर काफी समय से मनमुटाव था। इसी विवाद के चलते आरोपी शमशेर ने शनिवार को दोपहर 2:00 बजे अचानक फायरिंग कर दी। आरोपी द्वारा चलाई गई गोली सीधे 45 वर्षीय महिला को जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला को गोली लगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्काल घायल महिला को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। पूछताछ में परिजनों ने पड़ोसी शमशेर से चोरी के पुराने विवाद की बात कही है। अभी पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर  प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-सर्वम सिंह, सीओ

विज्ञापन
Trending Videos

अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
घटना की सूचना मिलते ही रोरावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घायल महिला को उपचार के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने महिला को गोली लगने की पुष्टि की है, लेकिन राहत की बात यह है कि प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को खतरे से बाहर बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed