सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   lunch packet distributes by deupty cm keshav

Prayagraj: जरूरतमंदों के लिए डिप्टी सीएम ने तैयार करवाए 3000 खाने के पैकेट

न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
lunch packet distributes by deupty cm keshav
Dy CM Keshav Prasad Maurya - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉक डाउन की वजह से गरीब एवं बेसहारा लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए सुबह के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अपनी कम्युनिटी किचन बनवाई है। इस किचन के माध्यम से हर रोज 3000 से ज्यादा लंच के पैकेट और डिनर पैकेट जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कम्युनिटी किचन में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। खाना बनाने वाले हो या खाना पैक करने वाले, सभी लोग मास्क और ग्लब्स आदि पहन कर ही यह कार्य कर रहे हैं।


मंगलवार को डिप्टी सीएम के कम्युनिटी किचन द्वारा भाजपा महानगर प्रयाग को 3000 राशन खाद्य सामग्री पैकेट मुहैया कराई गई। भाजपा नेता अरुण अग्रवाल और दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि कम्युनिटी किचन में दोनों समय तीन -तीन हजार लोगों का भोजन बनाया जा रहा है। दिन में पूरी सब्जी अचार और रात के खाने में तहरी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि इस संक्रमण के दौर में जिस प्रकार से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या गरीबों के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं यह अत्यंत सराहनीय है। कम्युनिटी किचन से खाना मिलने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के द्वारा 300 बूथों पर गरीबों की बस्ती में जाकर खाद सामग्री का वितरण किया ।
विज्ञापन
Trending Videos


भाजपा नेता रवि केसरवानी, नामित पार्षद पवन श्रीवास्तव आदि भी इस कार्य में सहयोग दे रहे हैं । इस दौरान मुख्य रूप से छीतपुर, छोटा बघाड़ा ,लकड़ मंडी ,बैरहना ,मलाक राज ,बलुआ घाट ,रामबाग, बाई का बाग ,आजाद स्क्वायर ,साउथ मलाइका, राजाबारा का हाथा, बाबाजी का बाग, बहादुरगंज, चक आदि इलाकों में खाने का वितरण किया गया। खाद्य सामग्री वितरित करने वालों में मुख्य रूप से राजेश केसरवानी ,मनोज मिश्रा, दिनेश विश्वकर्मा ,किशोरी लाल, राजू वर्मा ,परमानंद वर्मा, गौरी शंकर वर्मा, शांतनु जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed