{"_id":"6a19888181815c6dfc006756","slug":"cmo-makes-surprise-visit-to-chc-in-ambedkar-nagar-deducts-salary-of-absent-doctor-and-seeks-explanation-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"AmbedkarNagar News: अचानक सीएचसी पहुंचे सीएमओ, गैरहाजिर मिलीं चिकित्सक का वेतन काटा; मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AmbedkarNagar News: अचानक सीएचसी पहुंचे सीएमओ, गैरहाजिर मिलीं चिकित्सक का वेतन काटा; मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 29 May 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार
सीएमओ अचानक सीएचसी, नगपुर के निरीक्षण पर पहुंचे। वहां पर गैरहाजिर मिलीं चिकित्सक का वेतन काटने का आदेश दिया। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
सीएचसी जलालपुर के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से जानकारी लेते सीएमओ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने शुक्रवार को सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगपुर पहुंच गए। इस दौरान डॉ. प्रियंका यादव अनुपस्थित मिलीं। इस पर सीएमओ ने उनका एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।
Trending Videos
सीएमओ ने अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी, पैथोलॉजी, एक्सरे कक्ष और वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उपचार और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल में साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था और चिकित्सा उपकरणों की स्थिति की भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को समय से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। चिकित्सा उपकरणों के संचालन और रखरखाव के बारे में संबंधित कर्मचारियों से जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके बादल, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी, फार्मासिस्ट मनोज यादव सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।