{"_id":"6a172650b16e0b58220e6754","slug":"diversion-of-heavy-vehicles-on-bakrid-restrictions-will-remain-on-several-routes-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-157353-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बकरीद पर भारी वाहनों का डायवर्जन, कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बकरीद पर भारी वाहनों का डायवर्जन, कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने बृहस्पतिवार को जिले में भारी वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू रहेगा।
एसपी प्राची सिंह ने बताया कि आजमगढ़ और बसखारी से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को न्यौतरिया बाईपास, गोहन्ना चौराहा, पहतीपुर श्रवण क्षेत्र और अन्नावा मार्ग से भेजा जाएगा। अयोध्या से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग से गुजरेंगे। बस्ती और टांडा से अकबरपुर आने वाले भारी वाहनों को कटरिया याकूबपुर से बाईपास मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अकबरपुर शहर में मालीपुर रोड बाईपास, जलालपुर रोड बाईपास, न्यौतरिया बाईपास, कटरिया याकूबपुर बाईपास, भिखारीपुर मोड़, फायर सर्विस, गोहन्ना चौराहा और अन्नावा तिराहा पर विशेष डायवर्जन लागू रहेगा।
टांडा, जलालपुर और बसखारी में भी बदलाव
अकबरपुर से टांडा जाने वाले भारी वाहनों को धरमनगर पुल से एनएचआई-233 पर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, टांडा क्षेत्र के कश्मिरिया, चिन्तौरा और धुरहिया मार्गों पर हल्के और भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अकबरपुर से जलालपुर जाने वाले भारी वाहनों को हाथी पार्क तिराहा से मालीपुर रोड की ओर मोड़ा जाएगा। रफीगंज और बसखारी से जलालपुर जाने वाले भारी वाहन मंगुराडीला मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे। बसखारी क्षेत्र में भी रहेगा डायवर्जन बसखारी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को हरैया बाईपास से आजमगढ़ रोड की तरफ भेजा जाएगा, जबकि आजमगढ़ से अकबरपुर आने वाले वाहनों को डोडो बाईपास से हरैया बाईपास की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos