सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   aggrieved individuals lodged complaints with officials during Samadhan Diwas In Amethi

Amethi: छह साल में 45 बार की शिकायत, नहीं मिला पट्टे की जमीन पर कब्जा; समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे लोग

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार

छह साल में 45 बार शिकायत करने के बाद भी पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं मिला। समाधान दिवस में पीड़ित ने सीडीओ से शिकायत की। जिले की चारों तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। आगे पढ़ें पूरी खबर...

aggrieved individuals lodged complaints with officials during Samadhan Diwas In Amethi
समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे शिकायतकर्ता। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

'मैडम.. 2020 में पट्टा मिला, छह साल में 45 से अधिक बार शिकायत कर चुका हूं। आज तक जमीन पर कब्जा नहीं मिला।' अमेठी के गौरीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पलिया गांव निवासी दुर्गा प्रसाद ने सीडीओ पूजा साहू के सामने अपनी पीड़ा रखी। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।





शनिवार को चारों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जा, सार्वजनिक रास्तों और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक रहीं। तिलोई में जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं, जबकि गौरीगंज में सीडीओ पूजा साहू और एसडीएम प्रीति तिवारी ने जनसुनवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरग्राउंड नाली की सफाई न होने से मकानों को खतरा

गौरीगंज में आयोजित समाधान दिवस में बगिया बहोरखा निवासी महावीर ने भूमिधरी की जमीन पर गिरे आम के पेड़ की कटाई के दौरान पुलिस कार्रवाई किए जाने की शिकायत की। पूरे भगवानदीन बर्रा निवासी राजेश कुमार पांडेय ने अंडरग्राउंड नाली की सफाई न होने से मकानों को खतरा बताया। 

विज्ञापन
Trending Videos


मझवारा निवासी सुरेंद्र कुमार पांडेय ने भूमि की नाप न होने की शिकायत की। हरखपुर स्थित नंदमहर मंदिर के पुजारी हनुमानदास ने मंदिर भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

233 शिकायतें, 16 का निस्तारण

तिलोई में 86 शिकायतों में छह, मुसाफिरखाना में 23 में एक, अमेठी में 34 में दो तथा गौरीगंज में 90 शिकायतों में सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed