{"_id":"6a173e77933296999000cdd6","slug":"fir-against-five-for-theft-of-revolver-of-bsp-leaders-gunner-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1537957-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बसपा नेता के गनर की रिवाल्वर चोरी होने में पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बसपा नेता के गनर की रिवाल्वर चोरी होने में पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माधौगढ़ (उरई)। बसपा नेता के निजी गनर की लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार चालक समेत तीन नामजद और दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
औरैया जनपद के भरसेन निवासी जयवीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि वह पिछले ढाई माह से बसपा नेता आशीष पांडेय के यहां सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात हैं। उनके पास राइफल और रिवाल्वर का लाइसेंस है। उन्होंने बताया कि 25 मई को वह असलहों के साथ बसपा नेता के आवास पहुंचे थे और दोनों अलमारी में रख दिए थे।
शाम को बसपा नेता के साथ जाने की तैयारी के दौरान जब उन्होंने अलमारी देखी तो लाइसेंसी रिवाल्वर गायब थी। घटना के समय नेता के आवास पर वहां काम करने वाले लोग मौजूद थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उमेश, मुरारी द्विवेदी और सचिन शुक्ला समेत दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाल अभिलाष मिश्रा ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
Trending Videos