{"_id":"6a173c52852ba94d8b0a1b74","slug":"a-small-bridge-will-be-constructed-on-the-gangi-river-at-a-cost-of-rs-230-crore-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-150907-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गांगी नदी पर 2.30 करोड़ से होगा लघु सेतु का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गांगी नदी पर 2.30 करोड़ से होगा लघु सेतु का निर्माण
विज्ञापन
उदियावां में गांगी नदी की जर्जर पुलिया। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरदह। विधान सभा लालगंज के उदियावां में गांगी नदी पर जर्जर पुलिया के स्थान पर 2.30 करोड़ की लागत से लघु सेतु का निर्माण होगा। शासन से इसकी मंजूरी भी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग जल्द ही लघु सेतु का निर्माण शुरू कराएगा।
गांगी नदी उदियावां गांव से ही होकर जाती है। दोनों तरफ के लोगों के आवागमन के लिए 1961 में तत्कालीन ग्राम प्रधान अश्वस्थामा तिवारी ने नदी पर पुलिया का निर्माण कराया था। क्षेत्र के रत्नेश राय, विष्णुदत्त, दुर्गावती, पुष्पेंद्र राय ने बताया कि समय के साथ आबादी बढ़ती गई लेकिन मरम्मत और रखरखाव के अभाव में पुल की स्थिति लगातार खराब होती चली गई। जर्जर पुलिया के चलते ग्रामीणों को दो किमी की दूरी तय करने के लिए लगभग सात किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है।
गोड़हरा बाजार और तहसील लालगंज को जोड़ने यही सीधा रास्ता है। क्षेत्र के लोग जर्जर पुलिया के स्थान पर बड़ी पुलिया बनाने की मांग लंबे समय से कर रहे थे। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता आनंद वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से जर्जर पुलिया के स्थान पर नई पुलिया बनाने की मांग कर रहे थे। शासन की तरफ से 2.30 करोड़ की लागत से नदी पर लघु सेतु बनाने की मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि लघु सेतु का निर्माण हो जाने के बाद उदियावां के अलावा पुरसुड़ी, गोडहरा, छतरपुर, अश्वनिया, हदिसा दयालपुर, कुड़िहर बहादुरपुर, अहिरौली, घोडसहना आदि गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
उदियावां में 2.30 करोड़ से लघु सेतु बनाने की शासन से मंजूरी मिल गई है। विभाग की तरफ से इसका निर्माण जल्द ही शुरू कराया जाएगा।-- आनंद वर्मा, एक्सईएन निर्माण खंड।
गांगी नदी उदियावां गांव से ही होकर जाती है। दोनों तरफ के लोगों के आवागमन के लिए 1961 में तत्कालीन ग्राम प्रधान अश्वस्थामा तिवारी ने नदी पर पुलिया का निर्माण कराया था। क्षेत्र के रत्नेश राय, विष्णुदत्त, दुर्गावती, पुष्पेंद्र राय ने बताया कि समय के साथ आबादी बढ़ती गई लेकिन मरम्मत और रखरखाव के अभाव में पुल की स्थिति लगातार खराब होती चली गई। जर्जर पुलिया के चलते ग्रामीणों को दो किमी की दूरी तय करने के लिए लगभग सात किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़हरा बाजार और तहसील लालगंज को जोड़ने यही सीधा रास्ता है। क्षेत्र के लोग जर्जर पुलिया के स्थान पर बड़ी पुलिया बनाने की मांग लंबे समय से कर रहे थे। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता आनंद वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से जर्जर पुलिया के स्थान पर नई पुलिया बनाने की मांग कर रहे थे। शासन की तरफ से 2.30 करोड़ की लागत से नदी पर लघु सेतु बनाने की मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि लघु सेतु का निर्माण हो जाने के बाद उदियावां के अलावा पुरसुड़ी, गोडहरा, छतरपुर, अश्वनिया, हदिसा दयालपुर, कुड़िहर बहादुरपुर, अहिरौली, घोडसहना आदि गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।
Trending Videos
उदियावां में 2.30 करोड़ से लघु सेतु बनाने की शासन से मंजूरी मिल गई है। विभाग की तरफ से इसका निर्माण जल्द ही शुरू कराया जाएगा।