{"_id":"6a2b002121e33e1dcb0f2e84","slug":"a-young-man-was-pushed-into-a-pit-during-a-dispute-and-died-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-151095-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: विवाद के दौरान युवक को गड्ढे में धकेला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: विवाद के दौरान युवक को गड्ढे में धकेला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बौंडी। अलीपुर दरौना गांव में बृहस्पतिवार को दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने दूसरे को गड्ढे में धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
गांव निवासी सनीफ और नाज के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नाज ने सनीफ (22) को करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में धक्का दे दिया। गड्ढे में गिरने से सनीफ की गर्दन में गंभीर चोट लग गई।
सूचना मिलने पर परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल सनीफ को गड्ढे से बाहर निकाला और उपचार के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सनीफ की मौत की जानकारी मिलते ही आरोपी नाज गांव से भाग गया।
विज्ञापन
मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी टीएन मौर्य ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।