सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   automatic fountain will make holi special

ऑटोमेटिक फव्वारों से बरसेगा रंग, सब होंगे मगन

ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Mon, 21 Mar 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
automatic fountain will make holi special
होली के लिए सज कर तैयार बहराइच का नगर पालिका चौराहा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच। होली पर्व की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। केंद्रीय होली समिति ने इस बार विशेष इंतजाम किए हैं। पूरे शहर के चौक चौराहों को फूल-मालाओं से सजाया गया है।


केसरिया झंडे के साथ बंदनवार शहर भर में लगाए गए हैं। मोबाइल टीमें गठित की गईं हैं जो व्यवस्था पर नजर रखेंगी। घंटाघर चौराहे पर ऑटोमेटिक फव्वारों से रंग बरसेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय होली समिति के अध्यक्ष दाऊ जी सोनी ने बताया कि घंटाघर, छावनी, छोटी बाजार, पीपल चौराहा, स्टीलगंज तालाब, डिगिहा, गुरुनानक चौक आदि स्थानों पर फूल-मालाओं की लड़ियों से सजावट की गई है।
विज्ञापन


पूरे शहर के मुख्य मार्ग और गलियों में केसरिया झंडे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि घंटाघर चौराहे पर विशेष इंतजाम रहेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि मोबाइल टीम गठित की गई है, जिसमें 40 सदस्य शामिल होंगे।

दो-दो सदस्यों को अलग-अलग क्षेत्र में निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि होली के दिन सभी मोहल्लों से होरियारों की टीमें गाजे-बाजे के साथ रंग खेलते हुए निकलेंगी।

चांचरें होंगी सम्मानित

होली समिति के अध्यक्ष ने बताया कि बुधवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के मध्य घंटाघर चौराहे पर 11 रंग खेलती चांचरें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चयनित कर सम्मानित की जाएंगी।

पूजा कर जलाएं अग्नि

पंडित नारायण शरण ने कहा कि भक्त प्रह्लाद और नरसिंह भगवान की आराधना करते हुए सात बार परिक्रमा करने के बाद होलिका में अग्नि प्रज्वलित करें। इससे पूरे वर्ष पूरे वर्ष घर में सुख समृद्धि और वैभव का वास होगा।

भद्रा के चलते भोर में जलेगी होली

ज्योतिषाचार्य पंडित नारायण शरण दीक्षित ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी मंगलवार को 2:29 बजे तक है। इसके बाद पूर्णिमा लगेगी लेकिन मंगलवार को पूर्णिमा के साथ ही 2:29 बजे से भद्रा शुरू हो रहा है। भद्रा का चंद्रमा सिंह राशि में विचरण करेगा।

मृत्यु लोक में होने से यह भद्रा अनिष्टकारक है। ऐसे में बुधवार भोर में 3:19 बजे भद्रा की समाप्ति पर ही होलिकादहन का शुभ मुहूर्त है। ऐसे में भोर में 3:19 के बाद होलिका में आग लगाई जा सकती है। सुबह होली खेली जाएगी।

राम-लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की होली होगी आकर्षण

केंद्रीय होली समिति के अध्यक्ष दीपक सोनी ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे पंचायती मंदिर से भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप में रंग खेलते हुए शोभायात्रा निकाली जाएगी। घंटाघर चौराहे पर शोभायात्रा और चांचरों का मिलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed