सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: Lathis clash between two communities ahead of Muharram; 11 injured.

Bahraich: मुहर्रम से पहले दो समुदायों में चटकीं लाठियां, 11 घायल, युवती को ले जाने को लेकर सामने आए दोनों पक्ष

अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 16 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले गांव की एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की घटना हुई थी। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। सोमवार को इसी बात पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

Bahraich: Lathis clash between two communities ahead of Muharram; 11 injured.
मारपीट में घायल हुए ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुहर्रम से पहले विशेश्वरगंजथाना क्षेत्र के लखनगोंडा गांव में रंजिश को लेकर सोमवार शाम दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। घटना में दोनों पक्षों के कुल 11 लोग घायल हो गए। इनमें तीन युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।



ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले गांव की एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की घटना हुई थी। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। सोमवार को इसी बात पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। एक पक्ष के रामहेत तिवारी ने आरोप लगाया कि ननके, निरहू, असगर अली समेत कई लोग उनके घर पहुंचे और हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले में अनूप तिवारी, दुर्गेश तिवारी, रवि तिवारी और रामहेत तिवारी घायल हो गए। दूसरे पक्ष से मुन्नी, शबनम, मुसे अली, असगर, कल्लू, गुड्डी और सकीना को चोटें आई हैं। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से अनूप, दुर्गेश और रवि को गंभीर चोटों के कारण मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। थाना प्रभारी संदीप कुमार दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed