{"_id":"6a16e4c161cf1655db049416","slug":"bahraich-three-friends-drowned-while-bathing-in-saryu-two-were-rescued-by-villagers-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: सरयू में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: सरयू में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया
अमर उजाला नेटवर्क, महसी (बहराइच)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 27 May 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार
नहाते समय अचानक तीन युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद ग्रामीण तत्काल नदी में कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद राजकुमार और शिवम सिंह को ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन गहरे पानी में समा गए।
मामले की जानकारी पर लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सरयू नदी में बुधवार दोपहर में नहाने गए पांच दोस्तों में से तीन युवक गहरे पानी में डूब गए, जबकि दो अन्य को ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे की खबर मिलते ही इलाके के लोग सकते में आ गए हैं। डूबे युवकों के परिजनों को सूचना भेजा गई है। हरदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों की तलाश की कोशिश शुरू की गई है।
कोतवाली देहात के टिकोरा मोड़ निवासी गोलू जायसवाल (22), सूरज जायसवाल (19), ग्राम दहाव निवासी मोहित यादव (25) अपने दोस्त राजकुमार (24) निवासी माधव रेती तथा शिवम सिंह (22) निवासी ग्राम मुरौवा के साथ मुंसारी के कोढवा गांव के पास सरयू नदी में बुधवार दोपही 2:30 बजे नहाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाते समय अचानक तीन युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद ग्रामीण तत्काल नदी में कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद राजकुमार और शिवम सिंह को ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया, लेकिन गोलू, सूरज और मोहित गहरे पानी में समा गए।
Trending Videos
घटना की सूचना मिलते ही हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हें और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया है, डूबे युवकों के परिजनों को भी सूचना दी गई है।