सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   60 people are reporting with viral fever daily; 20 are suffering from low platelet counts.

Ballia News: रोज आ रहे वायरल बुखार से 60 पीड़ित, 20 में प्लेटलेट्स कम होने की समस्या

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
60 people are reporting with viral fever daily; 20 are suffering from low platelet counts.
जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जनपद में तेज धूप और गर्मी का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। बढ़ती गर्मी के कारण डायरिया, फूड प्वाइजनिंग, सांस संबंधी दिक्कतों और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कुछ दिनों से वायरल बुखार के लगभग 60 पीड़ित रोज आ रहे हैं। इनमें से 20 में प्लेटलेट्स कम होने की समस्या सामने आ रही है। हर सप्ताह तीन मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने की आवश्यकता पड़ रही है।

जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 1383 नए मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जबकि लगभग 400 पुराने मरीज भी परामर्श के लिए आए। चिकित्सकों के अनुसार करीब 40 प्रतिशत मरीज डायरिया, फूड प्वाइजनिंग, लू और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में इमरजेंसी में 184 मरीज पहुंचे, जिनमें 46 को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि अन्य गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में दिनभर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। फिजिशियन डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि वायरल बुखार के मरीजों में प्लेटलेट्स तेजी से गिरने के मामले बढ़ रहे हैं। बताया कि कुछ दिनों से वायरल बुखार के लगभग 60 पीड़ित रोज आ रहे हैं। इनमें से 20 में प्लेटलेट्स कम होने की समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन

बच्चों से लेकर वयस्कों तक में प्लेटलेट्स की संख्या 70 हजार से नीचे पहुंच रही है। विशेष परिस्थितियों में मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने की सलाह दी जाती है। उन्होंने बताया कि हर सप्ताह तीन मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने की आवश्यकता पड़ रही है। मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने, समय पर दवा लेने तथा नारियल पानी समेत तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाने की सलाह दी।
बच्चों में डायरिया और वायरल संक्रमण के बढ़े मामले
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विनेश कुमार ने बताया कि तापमान बढ़ने के साथ बच्चों में उल्टी-दस्त और वायरल संक्रमण की शिकायतें बढ़ी हैं। सर्दी-जुकाम के मामले भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ देने, धूप में खेलने से बचाने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि उल्टी-दस्त होने पर चिकित्सक के पास पहुंचने से पहले बच्चे को थोड़ी-थोड़ी देर पर ओआरएस का घोल पिलाना चाहिए। लापरवाही गंभीर साबित हो सकती है।
रोजाना 300 मरीजों की खून की जांच
चिकित्सकों के अनुसार बुखार ठीक होने में पांच से सात दिन तक लग रहा है। तीन दिन से अधिक बुखार रहने पर मरीजों को खून जांच कराने की सलाह दी जा रही है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में प्रतिदिन 300 मरीजों के रक्त के नमूनों की जांच हो रही है। प्रतिदिन पांच मरीजों की डेंगू जांच भी की जा रही है, लेकिन कोई रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed