{"_id":"6a318db7515fa93a010e0f9a","slug":"provided-information-to-women-about-safety-and-rights-ballia-news-c-190-1-bal1001-166462-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहतवार। थाना पुलिस की ओर से क्षेत्र के वार्ड नंबर दो में जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा, अधिकारों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
शिविर के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, महिला हेल्पलाइन तथा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए परामर्श दिया।
पुलिस अधिकारियों ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में इन सेवाओं का लाभ लेकर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में नागरिकों से कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन एवं शासन स्तर पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत करना रहा।