सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire breaks out in two shops due to a short circuit.

Ballia News: शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in two shops due to a short circuit.
चितबड़ागांव कस्बा के पीसीओ तिराहा स्थित तेलिया पोखरा के समीप ​स्थित जुता-चप्पल के दुकान में लगी
विज्ञापन
चितबड़ागांव। कस्बे के पीसीओ तिराहा स्थित तेलिया पोखरा के समीप सोमवार की देर रात को जूते-चप्पल एवं शृंगार सामग्री की दो दुकानों में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना में दुकानों में रखा लाखों का सामान नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से एक घंटे में आग बुझाई गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार की रात करीब 2:33 बजे स्थानीय लोगों ने दुकानों से धुआं और आग की तेज लपटें निकलती देखीं। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों दुकानों में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास की अन्य दुकानों और मकानों तक आग नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड संख्या 12 निवासी सुल्तान हाशमी और उनके भाई की पीसीओ तिराहा स्थित जूते-चप्पल तथा शृंगार सामग्री की दुकान है। सोमवार की शाम रोज की तरह दुकान बंद कर दोनों घर चले गए थे। अग्निकांड में जूता-चप्पल, शृंगार सामग्री, फर्नीचर, काउंटर, विद्युत उपकरण नष्ट हो गए। पीड़ित व्यापारियों के अनुसार, लाखों का नुकसान हुआ है, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। शहर के अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सूचना पर तत्काल टीम पहुंची। एक बड़ी और एक छोटी गाड़ी की मदद से एक घंटे में आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed