{"_id":"6a3185cc9fe61060c4051350","slug":"notices-issued-in-cases-involving-the-deaths-of-a-woman-and-her-unborn-child-ballia-news-c-190-1-bal1001-166469-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गर्भस्थ शिशु, महिला की मौत के मामलों में नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गर्भस्थ शिशु, महिला की मौत के मामलों में नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगरा। क्षेत्र में गर्भस्थ शिशु की मौत तथा गलत इंजेक्शन लगाए जाने से महिला की मौत के दो मामलों को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद्मावती गौतम ने दोनों प्रकरणों में संबंधित अस्पताल और मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी कर समय से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
इन्द्रौली मलकौली गांव निवासी नेहा पांडेय ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गलत इलाज के कारण उनके नौ माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। इस मामले में उन्होंने नगरा की एक महिला चिकित्सक पर आरोप लगाए हैं।
वहीं, बछईपुर गांव निवासी सुभावती देवी की मौत के मामले में परिजनों ने बछईपुर चट्टी स्थित भारत मेडिकल स्टोर के संचालक अनिल यादव पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया था। यह मामला भी स्वास्थ्य विभाग के संज्ञान में आने के बाद जांच के दायरे में है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद्मावती गौतम ने दोनों मामलों को गंभीर मानते हुए संबंधित संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संचालित अवैध एवं लापरवाही बरतने वाले क्लीनिकों और मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप है। फिलहाल दोनों मामलों की जांच जारी है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद्मावती गौतम ने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।