सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three people attacked in dispute over sending abroad

Ballia News: विदेश भेजने के विवाद में तीन लोगों पर हमला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Three people attacked in dispute over sending abroad
विज्ञापन
बेल्थरारोड। विदेश भेजने के एक मामले में प्रशिक्षण केंद्र से जुड़े लोगों पर तीन व्यक्तियों के साथ मारपीट और जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना में रविरंजन साहनी (30), स्वामीनाथ साहनी (55) और विजय शंकर पटेल (30) घायल हो गए। उभांव पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रविरंजन साहनी के अनुसार, उन्होंने अपने भाई राजीव साहनी को विदेश भेजने के लिए कुंडैल ढाला, बेल्थरारोड स्थित प्रशिक्षण ट्रेड एंड टेस्ट केंद्र के संचालक बाबू आलम की मांग पर तीन किस्तों में 70 हजार रुपये उनके खाते में भेजे थे। आरोप है कि इलेक्ट्रीशियन के पद पर विदेश भेजने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उन्हें दूसरी कंपनी में मजदूर के रूप में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविरंजन का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में बाबू आलम से कई बार शिकायत कर अपने भाई को वापस बुलाकर दूसरी कंपनी में भेजने की मांग की, लेकिन करीब चार माह तक टालमटोल किया जाता रहा। उनका कहना है कि रविवार को वह अपने दो साथियों के साथ बाबू आलम से मिलने बेल्थरारोड स्थित कार्यालय पहुंचे। वहां उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की गई।
विज्ञापन

रविरंजन के अनुसार, उन्होंने डायल-112 पुलिस को बुलाया था। इसके बाद भी गाली-गलौज की गई। इसका वीडियो उनके पास है। डायल-112 पुलिस के निर्देश पर वह उभांव थाने पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा।
इसके बाद जब वह अपने निजी वाहन से बलिया लौट रहे थे, तभी उभांव थाने से लगभग आधा किलोमीटर दूर मझवलिया गांव के सामने एक वाहन में सवार छह लोगों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद लोहे की छड़ और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमले में बलिया कोतवाली क्षेत्र के भृगु आश्रम के निवासी रविरंजन साहनी, उनके चालक स्वामीनाथ साहनी तथा उनके मित्र थाना बांसडीह रोड के सलेमपुर गांव के विजय शंकर पटेल घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उभांव निरीक्षक दिनेश पाठक ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed