{"_id":"6a3184eb62bdf4e7da00b5e5","slug":"welcomed-the-children-by-applying-a-tilak-and-showering-them-with-flowers-ballia-news-c-190-1-bal1001-166487-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तिलक लगाया और फूल बरसाकर बच्चों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तिलक लगाया और फूल बरसाकर बच्चों का किया स्वागत
विज्ञापन
नरहीं में पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नरहीं नंबर एक पर बच्चों पर फूल बरसाते अध्यापक।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। जनपद में ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद मंगलवार को परिषदीय विद्यालय खुल गए। हालांकि भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण अधिकांश विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। कहीं एक-दो बच्चे ही पहुंचे तो कुछ विद्यालयों में पहले दिन उपस्थिति शून्य रही। दूसरी ओर कई विद्यालयों में बच्चों का तिलक, पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।
नगरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अब्बासपुर में प्रधानाध्यापिका सहित दो शिक्षकों की तैनाती है। पहले दिन प्रधानाध्यापिका विद्यालय में उपस्थित रहीं, जबकि सहायक अध्यापिका अनुपस्थित मिलीं। विद्यालय में एक भी छात्र उपस्थित नहीं था। वहीं प्राथमिक विद्यालय खैरा निस्फी में केवल तीन बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई। विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण मध्याह्न भोजन का संचालन भी नहीं हो सका। खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं तथा जहां बच्चों की उपस्थिति नहीं मिलेगी, वहां संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पीएम श्री विद्यालय में हुआ विद्यार्थियों का स्वागत
विकास खंड दुबहड़ अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय अमृतपाली में विद्यालय खुलते ही बच्चों की चहल-पहल से परिसर गुलजार हो उठा। प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों को सम्मानित कर नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। विद्यार्थियों को अनुशासन, स्वच्छता और नैतिक मूल्यों का भी संदेश दिया गया। विद्यालय में विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर नई ऊर्जा के साथ शैक्षणिक सत्र की शुरुआत कराई गई।
विज्ञापन
हनुमानगंज क्षेत्र में भी कम रही छात्र संख्या
शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक समय से उपस्थित रहे, लेकिन विद्यार्थियों की संख्या कम रही। प्राथमिक विद्यालय सागरपाली नंबर-1 तथा क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में मात्र 10 से 15 विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। शिक्षकों ने बताया कि अवकाश के बाद पहला दिन होने के कारण कई बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच सके। अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विद्यालय के प्रवेश द्वार पर जलभराव
प्राथमिक विद्यालय सागरपाली नंबर-1 के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने करीब एक माह से वर्षा एवं नाले का पानी भरा है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने संक्रमण एवं मच्छरजनित बीमारियों की आशंका जताते हुए शीघ्र जलनिकासी की मांग की है।
विद्यालय को फूलों और गुब्बारों से सजाया
नरही क्षेत्र के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नरही नंबर-1 में ग्रीष्मावकाश के बाद पहुंचे विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। विद्यालय को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं तथा मध्याह्न भोजन में खीर और हलवा परोसा गया। प्रधानाध्यापक नीरज राय सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। हालांकि तेज गर्मी के कारण यहां भी छात्र संख्या औसत से कम रही।
सीयर क्षेत्र में भी दिखा गर्मी का असर
शिक्षा क्षेत्र सीयर के परिषदीय विद्यालयों में भी पहले दिन छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। विद्यालय पहुंचे बच्चों ने एक-दूसरे से अवकाश के अनुभव साझा किए। कुछ विद्यालयों के कमरों में ताले भी बंद मिले। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे ने कहा कि विद्यालयों की स्थिति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। भीषण गर्मी के बावजूद विद्यालयों में नए सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ेगी और शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह पटरी पर लौट आएंगी।