{"_id":"6a230cfcc4d894523f0105ae","slug":"apply-today-to-increase-marks-and-save-the-year-balrampur-news-c-99-1-slko1029-149487-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अंक बढ़ाने और साल बचाने के लिए आवेदन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अंक बढ़ाने और साल बचाने के लिए आवेदन आज से
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड से जुड़े हाईस्कूल के विद्यार्थी अंक सुधार व इंटरमीडिएट के छात्र कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए 6 से 27 जून तक आवेदन कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल अंक सुधार तथा इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कार्यक्रम जारी कर दिया है।
डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि परीक्षार्थी 6 जून से 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद चालान की मूल प्रति तथा आवेदन पत्र की प्रति अंतिम तिथि के बाद तीन दिनों के भीतर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में पंजीकृत डाक से भेजना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि में अभिलेख न भेजने पर आवेदन निरस्त माना जा सकता है।
परिषद ने स्पष्ट किया है कि जिन परीक्षार्थियों को किसी विषय के लिखित और प्रयोगात्मक दोनों भागों में अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है, उन्हें दोनों भागों की परीक्षा देनी होगी। वहीं, जिन विद्यार्थियों ने किसी विषय के एक भाग में सफलता प्राप्त कर ली है और दूसरे भाग में असफल रहे हैं, वे केवल अनुत्तीर्ण भाग की परीक्षा दे सकते हैं। हालांकि यदि वह चाहें तो दोनों भागों की परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं। अंक सुधार और कम्पार्टमेंट परीक्षा की लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा बाद में होगी।
विज्ञापन
Trending Videos