{"_id":"6a318c5f0dabe19d890911aa","slug":"changes-in-prison-administration-new-jailer-and-warders-have-assumed-charge-banda-news-c-212-1-bnd1018-148398-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जेल प्रशासन में बदलाव, नए जेलर व जेल वार्डरों ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जेल प्रशासन में बदलाव, नए जेलर व जेल वार्डरों ने संभाला कार्यभार
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदा। मंडल कारागार में हाल ही में हुए बंदी आत्महत्या प्रकरण के बाद जेल प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन के निर्देश पर 15 जेल वार्डरों और दो डिप्टी जेलरों का विभिन्न जनपदों की जेलों में स्थानांतरण किया गया है। वहीं स्थानांतरित कर्मचारियों के स्थान पर आए नए अधिकारियों और कर्मचारियों ने सोमवार देर रात तक कार्यभार ग्रहण कर जिम्मेदारी संभाल ली।
मंडल कारागार में लंबे समय से स्टाफ की कमी थी। इसी बीच बंदी अभिषेक की संदिग्ध हालात में मौत और जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बाद विभागीय स्तर पर व्यापक समीक्षा की गई। इसके बाद स्थानांतरण सूची जारी करते हुए कई कर्मचारियों को अन्य जनपदों में भेजा गया। स्थानांतरण के तहत मंडल कारागार से सात हेड जेल वार्डरों को फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार, उन्नाव, चित्रकूट, महोबा और फतेहपुर समेत विभिन्न जेलों में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती जिला जेल में तैनात डिप्टी जेलर रेखा व महाराजगंज से रत्ना सिंह को बांदा मंडल कारागार में नई तैनाती मिली है। इसके साथ ही सीतापुर जेल से जेलर संतोष रावत ने भी बांदा जेल में अपना कार्यभार देर शाम संभाल लिया।