{"_id":"6a318c4594a5a9bf2204970d","slug":"cracker-bomb-found-in-field-teenager-injured-in-explosion-banda-news-c-212-1-bnd1007-148404-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खेत में मिला पटका बम, विस्फोट से किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खेत में मिला पटका बम, विस्फोट से किशोर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 17 सीएचसी में उपचार करा रहा किशोर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बबेरू। खेत में बकरी चरा रहे किशोर को पटका बम पड़ा मिला, जिससे वह खेलने लगा। इसी दौरान उसमें विस्फोट हो गया, जिससे उसके हाथ की अंगुलियां उड़ गईं और आंख में भी चोट आई है। आनन-फानन में किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत खराब होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के बघैला गांव निवासी मिथिलेश का 14 वर्षीय पुत्र राजेंद्र मंगलवार की सुबह खेतों में बकरी चराने गया था। इसी दौरान उसे वहां पटका बम मिला, जिससे वह खेलने लगा। इसी दौरान उसमें विस्फोट हो गया। इससे उसका चेहरा झुलस गया। दाएं हाथ की तीन अंगुलियां उड़ गईं और आंखों में भी गंभीर चोटें आई हैं। अन्य साथियों ने घटना की जानकारी उसके परिजन को दी।
इसके बाद उसे तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पिता ने मिथिलेश ने बताया कि पुत्र बकरी चराने गया था। खेत में पड़ा पटका को उठाकर खेलने लगा तभी विस्फोट हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है, जिसके बाद वह जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। खेत में पटका बम कहां से आया, इसकी जांच भी की जाएगी।