सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Elderly man dies of electric shock after cooler cable gets cut

Banda News: कूलर की केबल कटी होने से करंट से बुजुर्ग की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies of electric shock after cooler cable gets cut
विज्ञापन
बांदा। केबल कटी होने से कूलर में उतरे करंट से चिपककर बुजुर्ग की मौत हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी सोनू ने बताया कि पड़ोसी प्यारेलाल (65) बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर के कमरे में रखे कूलर को चलाने के लिए उसे पकड़कर खड़े थे।
Trending Videos


स्विच ऑन करते ही कूलर में आए करंट की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। बताया कि कूलर की केबल कटी होने से हादसा हुआ था। वह मजदूरी करके अपनी बेवा बहू कोमल और उसकी दो पुत्रियों व एक पुत्र का भरण पोषण करते थे। उनके पुत्र रामरूप की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। देहात कोतवाली प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed