{"_id":"6a1f30389c64846c8a00d95b","slug":"farmers-are-troubled-due-to-lack-of-electricity-crops-are-affected-banda-news-c-212-1-bnd1007-147552-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिजली न आने से किसान परेशान, फसलों पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिजली न आने से किसान परेशान, फसलों पर असर
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 11 खरेई गांव के एक खेत में लगीं सब्जियां। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पैलानी। तेज आंधी से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। छह दिन बाद भी कई गांवों में बिजली संकट बना हुआ है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत किसानों को उठानी पड़ रही है। किसानों ने गर्मी के मौसम में खेतों में सब्जियों की फसल बोई है, जो बिना पानी के सूख रहीं हैं।
क्षेत्र के खप्टिहा कलां, खरेई, साड़ी, अमलोर, निवाईच सहित अन्य गांवों में कई किसानों ने सब्जियों की खेती कर रखी है। फसल अब बढ़ने लगी है लेकिन पानी न मिलने से मुरझा रही हैं। खरेई गांव के पुत्तन यादव, संदीप, खप्टिहा कलां के दिनेश, रामराज, निवाईच के घनश्याम, देवीदीन आदि ने बताया कि गुरुवार को आंधी आई थी। इसके बाद से बिजली के दर्शन नहीं हुए। कहा कि बिजली न आने से गांव में पेयजल संकट बना हुआ है।
लोग बाल्टी-ड्रम लेकर दूर-दराज से दैनिक उपयोग के लिए पानी भर लाते हैं लेकिन फसलों की सिंचाई कैसे हो यह समस्या उत्पन्न हो गई है। कहा कि छह दिनों से गांवों में बिजली नहीं है। खेत में लगी बारियां सूखने लगीं हैं। कहा कि जल्द ही समस्या दूर न हुई तो फसल सूख जाएंगी। इससे लागत निकालना भी मुश्किल होगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली समस्या दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -
आंधी-पानी से नुकसान हुआ है। लाइनों की मरम्मत का काम जारी है। जल्द आपूर्ति बहाल की जाएगी।
- मुनीष चोपड़ा, मुख्य अभियंता विद्युत निगम
Trending Videos