सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Humidity and heat increased the discomfort, people were troubled by power faults.

Banda News: उमस और गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, बिजली के फॉल्टों से परेशान हुए लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 03 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Humidity and heat increased the discomfort, people were troubled by power faults.
फोटो - 25 आंधी से पत्थरफोड़ बाबा की गली में टूटी पेड़ की डाल, बर्बाद हुई केबल। संवाद
विज्ञापन
बांदा। मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। सुबह से तेज तपन और धूप के बीच अधिकतम पारा 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर रहा। दोपहर तीन बजे मौसम विभाग के अलर्ट के साथ ही 15 किमी की रफ्तार से तेज आंधी चली, बूंदाबांदी भी हुई। इससे उमस और इजाफा हो गया। उधर, शहरी जनता को बिजली विभाग के फॉल्टों से निजात मिलती नहीं दिख रही है। रात से दोपहर तक तकरीबन 50 से ज्यादा फॉल्ट होने से बिजली व्यवस्था चरमराई रही। 50 हजार की आबादी प्रभावित रही।

मंगलवार का दिन तेज तपन और उमस से भरा रहा। दोपहर दो बजे तक तापमान 40 डिग्री पार कर गया। उसके बाद यह 41 डिग्री पर टिक गया। दोपहर तीन बजे के करीब मौसम विभाग के अलर्ट मैसेज के साथ ही 15 किमी की रफ्तार से तेज आंधी शुरू हुई, इस बीच बूंदाबांदी भी हुई। बूंदाबांदी के बाद धूप निकलने से उमस में इजाफा रहा। हवा में नमी का प्रतिशत भी 38 रहा। हवा में नमी का प्रतिशत और धूप निकलने से कूलर पंखे फेल रहे। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रात में करीब नौ बजे शहर के पत्थर फोड़ बाबा की गली नंबर दो पर केबल में आग लगने से टेलीफोन फीडर को बंद किया गया। यहां करीब दो घंटे बिजली प्रभावित रही। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर कई घरों में बिजली फिर भी गुल रही। सुबह करीब आठ बजे मेन सप्लाई 220 तिंदवारी सड़क में फॉल्ट आने पर तकरीबन 30 मिनट बिजली बंद रही। पत्थर फोड़ बाबा वाली गली में पेड़ गिर गया था, इसको हटाने के लिए मर्दननाका फीडर पर शटडाउन हुआ है। जिला परिषद चौराहे में बक्से में आग लगने के कारण टेलीफोन फीडर बंद किया गया। विश्वविहार कॉलोनी सिटी गार्डन के सामने गली में बिजली के सात तार कई जगह से कटे पड़े मिले। इसके बाद बैंक में मीटर लगाने के लिए स्टेशन सड़क फीडर का शटडाउन लिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

-----
28 मई को भीषण आंधी-तूफान में ट्रांसमिशन के बांदा में पांच टावर गिरे थे। 12 विद्युत उपकेंद्रों से सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई थी। चित्रकूटधाम मंडल के 117 विद्युत उपकेंद्रों को तत्काल बंद किया गया था। करीब दो हजार विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए थे। लगातार टीम मरम्मत का काम कर रही है। जल्द ही पूरी तरह से बिजली व्यवस्था बहाल हो जाएगी।

- मुनीष चोपड़ा, मुख्य अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed